फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे परदे के 'अलादीन..' का खुलासा, आमिर खान ने सिखाई एक्टिंग और टाइगर से सीखा डांस

Tue, 11 Sep 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
Aladdin Naam Toh Suna Hoga actor Siddharth nigam revealed crazy about amir and tiger
बाल कलाकार सिद्धार्थ निगम का सीरियल 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। इस सीरियल ने टीआरपी के मामले में कई सीरियल को पीछे भी छोड़ दिया है। वहीं इन दिनों 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' की पूरी टीम इसके प्रमोशन में भी जुटी हुई है। इस बीच सीरियल के मुख्य कलाकार सिद्धार्थ निगम ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी बात कही है। 
Aladdin Naam Toh Suna Hoga actor Siddharth nigam revealed crazy about amir and tiger
बता दें कि सिद्धार्थ निगम ने साल 2013 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'धूम 3' में उनके बचपन के किरदार में नजर आए थे तो वहीं वह टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' में भी बतौर बाल कलाकार दिखाई दिए थे। इन दोनों स्टार्स के साथ काम करने को लेकर सिद्धार्थ निगम ने बताया है कि उन्होंने उनसे क्या-क्या सीखा है। 
Aladdin Naam Toh Suna Hoga actor Siddharth nigam revealed crazy about amir and tiger
'अलादीन- नाम तो सुना होगा' के प्रमोशन के दौरान मीडिया की ओर से जब सिद्धार्थ निगम से यह पूछा कि आमिर खान और टाइगर श्रॉफ के साथ काम करते हुए उन्होंने क्या सीखा तो उन्होंने बताया कि आमिर खान से उन्होंने एक्टिंग का असली मतलब समझा तो टाइगर श्रॉफ ने उन्होंने बेहतरीन डांस सिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aladdin Naam Toh Suna Hoga actor Siddharth nigam revealed crazy about amir and tiger
आपको बता दें कि 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' सीरियल में एक्टर सिद्धार्थ निगम के साथ बाल अभिनेत्री अवनीत कौर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। यह सीरियल टीवी चैनल सब टीवी पर प्रसारित होता है। दर्शकों को 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' काफी पसंद भी आ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed