फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अली गोनी जैस्मिन भसीन का ऑडियो क्लिप वायरल, BIGG BOSS की TRP को लेकर कर रहे हैं बात

Fri, 27 Nov 2020 06:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 27 Nov 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Aly Goni and Jasmin Bhasin Talking About Bigg Boss 14 TRP And Extension Of The Show in Viral Audio Clip
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni

छोटे पर्दे का हमेशा से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो बिग बॉस का 14वां सीजन लगता है कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। शो की टीआरपी को लेकर लगातार कई सवाल उठाए जा रहे हैं। शुरुआत से कहा जा रहा है कि बिग बॉस का सीजन 14 उस मुकाम तक नहीं पहुंच पा रहा है जो इससे पहले वीले तमाम सीजन ने हासिल किया था। शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। वहीं अब इसका एक जीता जागता सबूत भी मिला है।

Aly Goni and Jasmin Bhasin Talking About Bigg Boss 14 TRP And Extension Of The Show in Viral Audio Clip
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @colorstv

शो के कंटेस्टेंट अली गोनी और जैस्मिन भसीन का एक बिग बॉस हाउस से एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। इस ऑडियो क्लिप में दोनों शो की टीआरपी के बारे में बात कर रहे हैं। इस डेढ़ मिनट के ऑडियो क्लिप में दोनों शो के एक्सटेंशन और अपने कॉन्ट्रैक्ट पेपर में लिखी बातों के बारे में बात कर रहे हैं।

Aly Goni and Jasmin Bhasin Talking About Bigg Boss 14 TRP And Extension Of The Show in Viral Audio Clip
अली गोनी - फोटो : instagram: colorstv

वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप में जैस्मिन कहती हैं, 'हमसे पूछेंगे थोड़ी कि सीजन एक्सटेंड करें, करोगे क्या? नहीं करोगे तो निकलो।' जैस्मिन की इस बात का जवाब देते हुए अली कहते हैं, 'कॉन्ट्रैक्ट पर लिखा हुआ है करना पड़ेगा।' इस पर जैस्मिन जवाब देती हैं, 'मुझे लगता है कि दो हफ्ते एक्सटेंड होगा। रेटिंग बहुत बुरी है क्या?' अली कहते हैं, 'अभी नहीं पता कैसी है लेकिन ये 1.2 के आसपास है, ओपनिंग 2.7 अच्छी थी।'

View this post on Instagram

A post shared by Big Boss 14 👁️ (@bb14.videos)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aly Goni and Jasmin Bhasin Talking About Bigg Boss 14 TRP And Extension Of The Show in Viral Audio Clip
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806

आगे जैस्मिन पूछती हैं, 'लगातार रही थी या ड्रॉप हुई थी? सीनियर्स के होने के बावजूद भी ड्रॉप हुई?' इसके जवाब में अली कहते हैं, 'अगर एक्सटेंड हुआ तो एक महीने का होगा, हफ्ते का तो नहीं होता है। और हुआ तो मेरा कोई फायदा नहीं है क्योंकि मेरा कॉन्ट्रैक्ट ही ऐसा है।' शो के एक्सटेंड होने की बात पर जैस्मिन रहती हैं, 'एक महीने बहुत ज्यादा है अली, तेरा तो 10 हफ्ते का है ना कॉन्ट्रैक्ट?'

विज्ञापन
Aly Goni and Jasmin Bhasin Talking About Bigg Boss 14 TRP And Extension Of The Show in Viral Audio Clip
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Twitter: @colorstv

इसके बाद अली पूछते हैं, 'तेरे बचे कितने हैं, 11 बचे हैं जिसमें 4 हो गए मैं तो आया ही पांचवे हफ्ते में हूं।' जैस्मिन बातचीत खत्म करते हुए कहती हैं कि, 'आई जस्ट होप मुझे बाहर निकलकर शो मिल जाए।' हालांकि ये ऑडियो कितना सही है कितनी गलत इस बारे में कह पाना तो मुश्किल है। अमर उजाला इस वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है।

पढ़ें: सलमान खान से ऋषि कपूर तक का दिल जीत चुके हैं वैष्णव, एक बार फिर नजर आए 'इंडियन आइडल' के मंच पर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed