छोटे पर्दे की दुनिया ने कई लोगों को बड़े मुकाम दिए हैं, लेकिन आगे बढ़ने की चाह और खुद को हर बार नए मुकाम के लिए साबित करने वाले को ही असली विजेता कहा जाता है। अपने मुकाम को और बड़ा बनाने की कोशिश के साथ ही इंडियन आइडल जूनियर (Indian Idol Junior) के सिंगर वैष्णव (Vaishnav) अब इंडियन आइडल 2020 (Indian Idol 2020) के ऑडिशन में आए हैं।
सलमान खान से ऋषि कपूर तक का दिल जीत चुके हैं वैष्णव, एक बार फिर नजर आए 'इंडियन आइडल' के मंच पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोनी टीवी पर जल्द शुरू होने वाले टीवी शो इंडियन आइडल 2020 के कई प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इन वीडियोज में अलग अलग कंटेस्टेंट ऑडिशन राउंड में अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं। इन सभी के बीच वैष्णव का भी वीडियो वायरल हो रहा है।
वैसे अगर आपने इंडियन आइडल जूनियर देखा होगा तो आपको वैष्णव याद ही होंगे, न सिर्फ सभी जज से बल्कि शो में आने वाले सितारों से भी वैष्णव ने तब खूब वाहवाही लूटी थी। विरेंद्र सहवाग से लेकर ऋषि कपूर और सलमान खान तक ने वैष्णव के साथ खूब मस्ती की थी और जमकर तारीफ की थी।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
ऐसे में जब वैष्णव इंडियन आइडल 2020 के ऑडिशन में आते हैं तो शो के जज भी उन्हें देखकर काफी खुश हो जाते हैं। ऑडिशन राउंड में वैष्णव नोरा फतेही और विक्की कौशल का गाना बड़ा पछताओगे गाते हैं। प्रोमो में दर्शकों के लिए एक सस्पेंस भी छोड़ा गया है।
वैष्णव जब ऑडिशन में गाना गा रहे होते हैं तो पहले तो सभी जज एंज्वॉय करते नजर आते हैं लेकिन फिर हिमेश रेशमिया गाने को बीच में ही रुकवा देते हैं, इसके बाद विशाल ददलानी पूछते हैं कि क्या करना चाहिए हमें इसका। अब वैष्णव को जज अगले राउंड के लिए चुनते हैं या नहीं, ये तो शो के सामने आने पर ही पता लगेगा।
पढ़ें: मोबाइल पर आ रहा है इंस्पेक्टर अविनाश, ‘एक्स्ट्रैक्शन’ के बाद रणदीप हुड्डा की इस थ्रिलर की तैयारी