पिछले सालों के आखिर महीनों में फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर उनके सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के अनुसार रुपाली ने, ईशा को उनके पिता से दूर किया। इन आरोपों पर रुपाली बहुत समय तक चुप रहीं लेकिन उन्होंने ईशा वर्मा पर मानहानि का केस कर दिया है। तब से लेकर अब तक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रुपाली, लोगों को, ईशा वर्मा को जवाब दे रही हैं। हाल ही में भी एक ऐसा ही पोस्ट रुपाली गांगुली ने किया।
Rupali Ganguly: सौतेली बेटी से विवाद के बीच रुपाली ने की पोस्ट, लिखा- ‘अपने लिए ईमानदार रहें, आगे बढ़ते रहें’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:31 PM IST
सार
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया। जिसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह एक बार फिर से अपनी सौतेली बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दे रही हैं। हाल ही में इसी मामले से जुड़ा एक नया अपडेट भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन