{"_id":"618f39b2ed026e7bde3b254e","slug":"amitabh-bachchan-laughed-his-heart-out-reading-a-fan-comment-saying-whether-he-could-speak-in-front-of-jaya-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: श्रीमती जी के आगे बोली निकलती है या नहीं? फैन के कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने दी ये प्रतिक्रिया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: श्रीमती जी के आगे बोली निकलती है या नहीं? फैन के कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने दी ये प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का मशहूर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रहा है। एक तरफ जहां आम आदमी को लाखों-करोड़ों रुपये जीतकर अपने सपने पूरा करने का मौका मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ हर शुक्रवार को किसी सेलिब्रिटी के शो पर आने से गेम और भी दिलचस्प हो जाता है। हाल ही में शानदार शुक्रवार के एपिसोड में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता सोनू सूद खास मेहमान बनकर पहुंचे।
फैन के कमेंट पर बिग बी ने दी प्रतिक्रिया
इस दौरान कपिल और सोनू सूद ने सवालों के जवाब तो दिए ही साथ ही कपिल ने अपने कॉमेडी के डोज से सबको जबरदस्त हंसाया। कपिल अपने शो में एक सेगमेंट करते हैं पोस्ट का पोस्टमार्टम लेकिन उन्होंने यह सेगमेंट कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर ही पेश किया जहां यूजर्स के कमेंट पढ़कर अमिताभ बच्चन अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
कपिल ने अमिताभ बच्चन की एक पुरानी तस्वीर निकाली जिस पर रणवीर सिंह ने लिखा हुआ था- गैंगस्टर। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया था- सर मुझे आप तीन दिख रहे हो, आपने तीन फोटो डाली है या मेरी ज्यादा हो गई है। इसके अलावा एक और शख्स ने कमेंट किया था- सच में भाई बहुत बड़ा आदमी है। अपने आगे पीछे भी एक एक बच्चन रखे हुए है। इस कमेंट को पढ़ते ही अमिताभ को हंसी आ गई।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि सबसे मजेदार पल वह देखने को मिला जब कपिल ने अमिताभ की वह तस्वीर दिखाई जिसमें वह हवा में लात मारते नजर आ रहे थे। इस पर एक फैन ने लिखा- सर जी लात तो हर आदमी की चलती है श्रीमती जी के आगे आपकी बात चलती है या नहीं। अब इस कमेंट को पढ़ते ही अमिताभ बच्चन अपनी हंसी नहीं काबू कर पाए। इसके बा द उन्होंने कहा- मेरी तो नहीं निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल जया बच्चन थोड़े कड़क मिजाज की मानी जाती हैं और कई बार सार्वजनित तौर पर भी उन्हें नाराजगी जाहिर करते देखा गया है। ऐसे में फैंस के मन में अक्सर यह सवाल उठ जाता है कि जया के सामने अमिताभ बच्चन कुछ कहते हैं या शांत ही रहते हैं। हालांकि पति पत्नी की इन बातों को लेकर कपिल हर सेलेब्स के साथ ही मजाक करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
शो की बात करें तो कपिल शर्मा और सोनू ने अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के फिल्मों के डायलॉग भी बोले जो होस्ट बिग बी को काफी पसंद आए। साथ ही दर्शकों ने भी इस एपिसोड को काफी इंजॉय किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।