{"_id":"618ed2904db477003f6fbff3","slug":"bigg-boss-15-pratik-sehajpal-told-nishant-bhatt-i-did-not-live-on-anyone-favour-there-was-a-ebate-between-the-two","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल ने निशांत भट्ट को कहा- मैं किसी के एहसानों पर नहीं जीता, दोनों के बीच हुई जमकर बहस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल ने निशांत भट्ट को कहा- मैं किसी के एहसानों पर नहीं जीता, दोनों के बीच हुई जमकर बहस
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 15 का 5वां हफ्ता चल रहा है और अब घर में सभी कंटेस्टेंट्स गेम मोड में आ गए हैं। बिग बॉस के इस सीजन को फैंस के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए मेकर्स कई ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, जिसमें वीआईपी रूम भी शामिल है। घर में बिग बॉस ने वीआईपी रूम बनाया है और इस रूम में जो भी अपनी जगह बनाए रखेगा, वही बिग बॉस 15 के फिनाले का हकदार होगा। निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन, करण कुंद्रा और उमर रियाज इस रूम में पहुंच गए हैं। घर में निशांत भट्ट प्रतीक सहजपाल के सबसे ज्यादा करीब हैं लेकिन अब तक प्रतीक इस रूम में नहीं पहुंच पाए हैं। इसी वजह से अब दोनों के बीच भी बहस शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, इस बहस के बीच प्रतीक ने निशांत को ये भी कह दिया कि उन्हें किसी के एहसान की जरूरत नहीं है।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, देर रात निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल बात कर रहे थे। इस दौरान दोनों वीआईपी रूम में जाने के वाले टास्क की बात करते हैं, जिसमें निशांत प्रतीक के लिए खेलते हुए नजर नहीं आए थे। प्रतीक कहते हैं कि मुझे जिंदगी में कभी किसी का एहसान नहीं चाहिए। इसके आगे प्रतीक कहते हैं कि मैं कभी भी तेरी पॉजिशन को दांव पर रखकर इस शो में आगे नहीं बढ़ना चाहता हूं। मुझे लगता है कि उन चारों (करण, तेजस्वी, विशाल और उमर) की वजह से तेरी मेहनत खराब हो सकती है। मुझे कुछ बातें अजीब लगी हैं बस यही बात है।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर निशांत कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि वीआईपी रूम में कौन-कौन अंदर आएगा और करण कुंद्रा का प्लान कब तक चलेगा। लेकिन एक चीज साफ है कि अगर अंदर किसी के आने से या जाने से मेरी पॉजिशन पर असर होता है तो मुझे परेशानी होगी।’ इसी दौरान प्रतीक निशांत से पूछते हैं कि तुझे क्या लगता है तेरी उन चारों से ज्यादा बनेगी या मुझसे? इस पर निशांत कहते हैं कि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। किसी से भी बने। इस दौरान दोनों के बीच धीरे-धीरे बहस होने लगती है और फिर निशांत प्रतीक से कहते हैं कि आखिर में तू वही करेगा जो तुझे करना है इसलिए बात नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान प्रतीक फिर से कहते हैं कि मैंने जिंदगी में कभी किसी का एहसान नहीं लिया है और ये मुझे पसंद भी नहीं है। प्रतीक का ये बात बार-बार कहना निशांत को खास पसंद नहीं आया। जिस वजह से वह उठकर जाने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बहस में निशांत प्रतीक को ये भी कहते हैं कि आज के बाद ना तू मेरे लिए कुछ करना और ना ही मैं तेरे लिए कुछ करूंगा। क्योंकि तुझे चीजों की कदर नहीं है और ना ही तू कुछ सुनना चाहता है। तू मुझे बार-बार बोल रहा है कि मैं उन लोगों से दब रहा हूं या मैं खुद का कोई प्वाइंट नहीं रखा रहा हूं। निशांत की ये बातें सुनने के बाद प्रतीक भी कहते हैं कि आज के बाद तू मुझे फेवर मत करियो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।