{"_id":"5f8913ad8ebc3e9b804f25f5","slug":"amitabh-bachchan-reveals-he-has-done-house-hold-things-during-lockdown-on-the-set-of-kbc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन ने भी की घर के कामों में मदद, बताया कौन सा काम नहीं आता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन ने भी की घर के कामों में मदद, बताया कौन सा काम नहीं आता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस समय अपने चर्चित रियलिटी शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) की शूटिंग में व्यस्त हैं। अमिताभ यहां शो खेलने के साथ ही हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स के साथ भी बातचीत करते हैं। इस दौरान अमिताभ खुद से जुड़ी हुई भी कई बातें साझा करते हैं। कभी वो अपने पुराने दिनों को याद करते हैं तो कभी अपने बच्चों के बारे में बातें किया करते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने बताया है कि उन्होंने लॉकडाउन के समय में क्या किया।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
कौन बनेगा करोड़पति के बीते एपिसोड में मध्यप्रदेश की आकांक्षा पांडे कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं। आकांक्षा की मदद के लिए एक्स्पर्ट के रूप में ऋचा अनिरुद्ध पहुंची थीं। इस दौरान बातचीत में ऋचा ने अमिताभ ने पूछा कि सर आपने लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर क्या काम किए?
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
ऋचा के इस सवाल के जवाब में अमिताभ ने खुलकर बताया कि हां उन्होंने भी लॉकडाउन में घर के कामों में हाथ बटाया है। अमिताभ ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में घर पर रहकर झाड़ू-पोछा करना और टॉयलेट साफ करना जैसे काम किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता है इसलिए उन्होंने खाना नहीं बनाया लेकिन बाकी काम उन्होंने लॉकडाउन में घर पर रहते हुए किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : twitter: @@SrBachchan
बता दें कि अमिताभ बच्चन केबीसी के सेट पर कई बातें खुद से जुड़ी हुई साझा करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया था। जब वो (प्रयागराज) इलाहाबाद में रहते थे। उन्होंने बताया था कि उनके पास रिक्शा से जाने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। वो ट्रेन में भी जनरल डिब्बे में सफर करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : @SrBachchan
इसके अलावा अमिताभ कई मजेदार बातें भी करते हैं। वो अपने घर परिवार से जुड़े कई किस्से भी शो के दौरान साझा करते रहते हैं। अमिताभ के इस शो का फिलहाल 12वां सीजन चल रहा है। शो को लोग काफी पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।