{"_id":"5f8828a08ebc3e9b7b6a6c46","slug":"actresses-who-playing-goddess-role-in-tv-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी से लेकर मौनी रॉय तक, टीवी पर देवी के किरदार में दिखीं ये अभिनेत्रियां","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हेमा मालिनी से लेकर मौनी रॉय तक, टीवी पर देवी के किरदार में दिखीं ये अभिनेत्रियां
भक्तों के लिए नवरात्र बेहद खास होता है। नौ दिन तक श्रद्धालु देवी मां की पूजा अर्चना करते हैं। टीवी पर ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जो देवी के किरदार के रूप में छोटे पर्दे पर दिखाई दीं। दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद भी किया। तो चलिए इसी कड़ी में उन अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर मां दुर्गा के अलग अलग रूपों का किरदार निभाया।
2 of 6
गायत्री शास्त्री
- फोटो : instagram/mata.parvati
90 के दशक में दूरदर्शन पर दिखाया जाने वाला सीरियल 'ओम नम: शिवाय' बहुत लोकप्रिय हुआ था। सीरियल में शिव का किरदार अभिनेता समर जय सिंह ने निभाया था जबकि पार्वती के रोल में गायत्री शास्त्री थीं। गायत्री शास्त्री को इस सीरियल में काफी सराहा गया।
3 of 6
ग्रेसी सिंह
- फोटो : instagram/iamgracysingh
आमिर खान की फिल्म 'लगान' में मुख्य रोल निभाने वालीं ग्रेसी सिंह को बड़े पर्दे पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया। साल 2015 में प्रसारित सीरियल 'संतोषी मां' में ग्रेसी सिंह मुख्य किरदार में दिखी थीं। ग्रेसी सिंह इन दिनों 'संतोषी मां- सुनाएं व्रत कथाएं' में नजर आ रही हैं। इसमें वो संतोषी मां के किरदार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हेमा मालिनी
- फोटो : फाइल
हेमा मालिनी को उनकी डांस प्रस्तुतियों में देवी के कई किरदार में देखा गया है। इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल 'जय माता की' में मुख्य किरदार किया। सीरियल में ऐसे कई मौके आए जब हेमा मालिनी ने क्लासिकल डांस भी किया था।
आज के दौर के सीरियल की बात करें तो 'देवों के देव महादेव' बहुत लोकप्रिय हुआ। सीरियल में पार्वती का किरदार अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने निभाया था। सीरियल के बाद सोनारिका बॉलीवुड फिल्म 'सांसें' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।