टीवी के मशहूर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों पति-पत्नी डेंगू का शिकार हुए हैं। प्रिंस ने सोशल मीडिया पर युविका के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है साथ ही उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि इस वायरस को हल्के में न लें।
अस्पताल में भर्ती हुए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, साझा की भावुक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से युविका चौधरी के साथ एक फोटो साझा की है जिसमें दोनों गले लगाते हुए दिख रहे हैं। फोटो में दोनों अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रहे हैं। यहां प्रिंस के हाथ में ड्रिप लगी हुई है, वहीं युविका के बेड के बगल में उनकी दवाइयां और कई मेडिकल उपकरण भी दिख रहे हैं।
इस फोटो को साझा करते हुए प्रिंस ने लिखा है, 'हम जल्द ही ठीक हो जाएंगे, युविका, दीदी और पापा। हम सभी वायरल से गुजर रहे हैं और हां जो भी चंडीगढ़ या मोहाली के साइड हैं, मैं बताना चाहूंगा ये वो वायरल है जो हवा में है और ये बहुत ही खराब है। अगर किसी एक को भी हुआ तो आपके घर में सबको हो जाएगा। ये बहुत दर्दनाक होता है। इसलिए मास्क पहन के रखना और बाहर का खाना मत खाना।'
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on
गौरतलब है कि प्रिंस ने हाल ही में अपनी शादी का एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो युविका को टैग करते हुए लिखते हैं कि 'चल दोबारा शादी करते हैं। दो साल होने वाले हैं हमारी शादी को पर तुम आज भी मुझे मेरी गर्लफ्रेंड लगती हो। क्या करूं मैं?'
बता दें कि प्रिंस और युविका की शादी 12 अक्तूबर 2018 को हुई थी। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। इनकी लव स्टोरी बिग बॉस से शुरू हुई थी। प्रिंस बिग बॉस के विजेता रहे थे। शादी के बाद ये दोनों 'नच बलिए सीजन 9' में भी नजर आए थे।
39 की उम्र में दुनिया छोड़ चले गए थे चिरंजीवी सर्जा, गर्भवती पत्नी ने स्टैच्यू रख कराई थी गोद भराई