{"_id":"5b04e3f04f1c1be3408b72b9","slug":"amitabh-bachchan-will-charge-3-crore-rupees-per-episode-for-kaun-banega-crorepati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC के लिए बिग बी ने बढ़ाई अपनी फीस, 200 करोड़ की डील कैंसिल कर लिया ये बड़ा फैसला ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC के लिए बिग बी ने बढ़ाई अपनी फीस, 200 करोड़ की डील कैंसिल कर लिया ये बड़ा फैसला
Wed, 23 May 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
KBC 9 With Neha Namdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी करने जा रहा है। इस बार भी इस सीजन को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह 10वां सीजन होगा। हर बार यह शो न केवल टीआरपी बल्कि बिग बी की फीस की वजह से भी चर्चा में रहता है। खबरों की मानें तो इस सीजन में बिग बी हर एपिसोड के लिए पहले से ज्यादा पैसे फीस ले रहे हैं।
2 of 5
KBC 9
9वें सीजन की बात करें तो बिग बी और 'कौन बनेगा करोड़पति' के मेकर्स के बीच 200 करोड़ की डील हुई थी। सीजन 9 में कुल 75 एपिसोड थे जिसके लिए अमिताभ बच्चन ने 2.6 करोड़ हर एपिसोड के चार्ज किए थे। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि इस बार बिग बी ने अपनी फीस बढ़ा दी हैं।
3 of 5
KBC 9
जानकारी के मुताबिक इस बार अमिताभ बच्चन हर एपिसोड के लिए 3 करोड़ फीस लेंगे। हालांकि इस बार कितने एपिसोड होंगे इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक 'कौन बनेगा करोड़पति' का 10वां सीजन अगस्त में ऑनएयर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KBC 9
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक यह सीजन बाकी पिछले सीजन से थोड़ा अलग होगा । सीजन 9 को सिर्फ 10 हफ्तों तक ही चलाया गया था । अमिताभ बच्चन के स्टारडम की वजह से इसे दर्शकों ने पॉजिटिव रिसपॉन्स दिया था ।साल 2000 में शुरू हुए इस गेम शो की टीआरपी आसमान छूती है । 18 साल से जब भी ये शो टेलीकास्ट होता है, जबरदस्त टीआरपी बटोरता है ।
विज्ञापन
5 of 5
KBC 9
बिग बी का मानना है कि सीजन 10 भी 9 की तरह ही छोटे पीरियड के लिए टेलीकास्ट किया जाए । उनका कहना है कि शो को बेवजह लंबे समय तक खींचना ठीक नहीं है । जब शो को ज्यादा टीआरपी मिल जाती है तो मेकर्स उसे खींचने लगते हैं । जब सीजन 9 को हाईएस्ट टीआरपी मिल गई थी तो मेकर्स ने केबीसी को बंद कर दिया था । बिग बी ने शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु से इस बारे में बात की है और सीजन को छोटा रखने के लिए कहा है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।