फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या टीवी की इस फेमस बहू की दूसरी शादी भी है खतरे में, पति ने बताई असलियत

Wed, 23 May 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
shweta tiwari and abhinav kohli marriage problem
श्वेता तिवारी

काफी दिनों से खबर आ रही है कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है हालांकि दोनों ने ही कई बार इन खबरों को महज अफवाह बताया है लेकिन जिस तरह से चर्चा चल रही है उसे देखकर लगता नहीं है कि दोनों के रिश्ते ठीक हैं। 

shweta tiwari and abhinav kohli marriage problem
- फोटो : Instagram

दरअसल, शुक्रवार को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानि शिवांगी जोशी के बर्थडे सेलिब्रेशन में श्वेता तिवारी पति के बिना ही पहुंची थीं। इसके बाद तो जैसे लगने लगा कि दोनों के रिश्ते में सच में खटास आ गई है हालांकि श्वेता के पति अभिनव ने इस पूरे मामले में फिर से चुप्पी तोड़ी है। 

shweta tiwari and abhinav kohli marriage problem

वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, 'अभिनेव ने बताया कि 'मैं कार में अपने बच्चे रेयांश के साथ था। हम उसे बार नहीं ले जा सकते थे। हमारी शादी में कोई समस्या नहीं है। ये महज अफवाह है। मुझे आशा है कि इसके बाद इस तरह की अफवाहें नहीं फैलेंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari and abhinav kohli marriage problem
shweta tiwari

वहीं श्वेता की व्हाट्सएप डीपी ने भी दोनों के बिगड़ते रिश्तों की ओर इशारा किया था। उनकी डीपी में लिखा था- 'मेरा प्लान माफ करना और भूल जाने का है। स्टूपिड होने के लिए खुद को माफ करना और ये भूल जाना कि तुम्हारा कोई अस्तित्व है।'

विज्ञापन
shweta tiwari and abhinav kohli marriage problem

इस बारे में अभिनव ने कहा- 'श्वेता और मेरे बीच कोई प्रॉब्लम नहीं है। हम साथ में खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। आप जिस डीपी के बारे में बात कर रहे हैं वो पर्सनल है। मैं उसके बारे में बात नहीं कर सकता।' बता दें कि श्वेता ने राजा चौधरी से पहली शादी की थी। शादी के 9 साल बाद साल 2007 में दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद श्वेता ने अपने को-एक्टर अभिनव से शादी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed