फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: जानिए तीनों करोड़पति कंटेस्टेंट में बारे में सबकुछ, बिहार के सुशील ने जीते थे पांच करोड़

Mon, 14 Oct 2019 05:25 PM IST
विजय जैन इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 14 Oct 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
amitabh show kbc 11 three millioners contestent gautam kumar jha, babita tade, sanoj raj profile
कौन बनेगा के करोड़पति विजेता - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को तीसरा करोड़पति मिल चुका है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा केबीसी के करोड़पति बन गए हैं। अब वो 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। इससे पहले बिहार के ही सनोज राज और महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील वर्कर बबीता ताड़े एक करोड़ जीत चुके हैं। जानिए इस सीजन के तीनों करोड़पति कंटेस्टेंट के बारे में सबकुछ....
amitabh show kbc 11 three millioners contestent gautam kumar jha, babita tade, sanoj raj profile
सनोज राज - फोटो : Twitter
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 (KBC Season 11) के पहले करोड़पति बने बिहार के सनोज राज। सनोज अपने परिवार के साथ बिहार में जहानाबाद जिले में स्थित ढोंगरा गांव में रहते हैं। उनके पिता किसान हैं। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब दो साल से सनोज सहायक कमांडेंट के पद पर काम कर रहे हैं। सनोज का कहना है कि केबीसी के लिए मुंबई जाने से पहले उन्होंने कभी कोई महानगर नहीं देखा था। न ही वो शहरी रहन-सहन को ज्यादा जानते हैं। वह सादा जीवन जीने में यकीन करते हैं। लेकिन उनके सपने बड़े जरूर हैं। सनोज ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी बताया कि वह एक आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं।
amitabh show kbc 11 three millioners contestent gautam kumar jha, babita tade, sanoj raj profile
बबीता ताड़े - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन की दूसरी करोड़पति बबीता ताड़े हैं। बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील वर्कर हैं। इस काम के लिए उनको 1500 रुपये वेतन मिलता है। शो के दौरान बबीता ने अमिताभ को बताया कि उनके पूरे परिवार में सिर्फ एक मोबाइल फोन है। ऐसे में शो के बीच में ही अमिताभ ने उन्हें फोन भी गिफ्ट किया। बबीता ने बताया था कि वे अगर करोड़पति बनीं तो अपने पति को भारत भ्रमण पर ले जाएंगी और वे अपने गांव में एक शिवालय भी बनवाना चाहती हैं। बबीता ने एक सवाल पर उनको बताया कि वो 450 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं इस काम और इतने पैसे से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्हें बच्चों के लिए खिचड़ी बनाना पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh show kbc 11 three millioners contestent gautam kumar jha, babita tade, sanoj raj profile
KBC - फोटो : Sony Liv Video
कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा केबीसी के तीसरे करोड़पति बन गए हैं। अब वो 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से केबीसी का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर गौतम कुमार झा बैठे हुए हैं। तभी अमिताभ खुशी से कहते हैं एक करोड़।  इसके बाद गौतम अपनी पत्नी को गले से लगाते हैं। प्रोमो से ये साफ लग रहा है कि गौतम एक करोड़ की राशि जीत चुके हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन गौतम कुमार के सामने 16वां प्रश्न रखते हैं। ये सवाल सात करोड़ रुपये के लिए है। अब गौतम के पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची है। 
विज्ञापन
amitabh show kbc 11 three millioners contestent gautam kumar jha, babita tade, sanoj raj profile
केबीसी विजेता सुशील कुमार - फोटो : social media
गौरतलब है कि इससे पहले भी कौन बनेगा करोड़पति के एक पुराने सीजन में बिहार के रहने वाले सुशील कुमार ने करोड़पति बनने का सपना पूरा किया था। उन्होंने पांच करोड़ रुपये जीते थे। वहीं, सीजन 5 में सुशील कुमार ने सबको तब चौंका दिया जब उन्होंने 5 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर अमिताभ के भी रोंगटे खड़े कर दिए थे। सुशील बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के रहने वाले हैं और वह मनरेगा में 6 हजार रुपये की नौकरी पर काम करते थे। ईनामी राशि से सुशील ने अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाई और भाईयों का बिजनेस शुरू करवाया। फिलहाल सुशील संगीत की ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ ही ऊर्दू भी सीख रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed