देश में कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचाई और इससे मनोरंजन जगत के लोग भी काफी प्रभावित हुए हैं। जहां बहुत से लोगों ने इस बीमारी से जान गवां दी तो बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस जंग में जीत हासिल की है। हाल ही में टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे को भी इस बीमारी से छुटकारा मिल गया है और वो बेहद खुश हैं। 55 दिन से अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे अनिरुद्ध को अब डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। बता दें कि अनिरुद्ध दवे को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। दरअसल 23 अप्रैल को वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उस वक्त वो भोपाल में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे।
खुशी के पल: कोरोना को मात देकर 55 दिन बाद घर लौटे अनिरुद्ध दवे, बोले- जिंदगी आ रहा हूं मैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिरुद्ध दवे ने अपने ट्विटर हैंडल से उस अस्पताल के स्टाफ के साथ तस्वीर साझा की जहां पिछले 55 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ये बहुत ही भावुक कर देने वाला पल है। मैं 55 दिनों बाद चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहा हूं। बहुत प्यार मिल रहा है सबका शुक्रिया। ऑक्सीजन नहीं खुद की सांस ले रहा हूं। जिंदगी आ रहा हूं मैं'।
Such emotional moment after 55 days iam discharged from chirayu hospital.. feeling loved. sabka shukriya..oxygen nahin.. ab khudki saans le raha hoon. zindagi aa raha hoon main... #gratitude pic.twitter.com/FfVyzZ8C76
बता दें कि कुछ दिन पहले ही अनिरुद्ध दवे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर सभी डॉक्टरों को धन्यवाद किया था जो उनका इलाज कर रहे थे। उन्होंने लिखा था, 'धन्यवाद डॉक्टर्स'। हम कलाकार सिर्फ किरदार निभाते हैं, असली हीरो तो आप हैं। आइए उन्हें धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मेरे जैसे हजारों को नया जीवन दिया। मैं जल्द ही डिस्चार्ज होने वाला हूं। 42 दिन हो गए हैं। जल्दी आऊंगा दोस्तों....बहुत बहुत प्यार'।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबरें आने लगी थी कि अनिरुद्ध दवे ठीक हो गए हैं और घर लौटने वाले हैं। इस पर उनकी पत्नी शुभि आहूजा ने बताया था कि ये खबर गलत है। उनकी पत्नी शुभि ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए बताया था कि, 'अनिरुद्ध के लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं इसलिए इस पर सफाई देना मेरी जिम्मेदारी है।अनिरुद्ध का अभी कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। मैं मीडिया से अनुरोध करती कि वह गलत सूचना देने से परहेज करे। मैं सभी से अनिरुद्ध के जल्द ठीक होने की कामना करने की गुजारिश करती हूं।'
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिरुद्ध दवे ने 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की', 'यारों का टशन', 'रुक जाना नहीं' और 'पटियाला बेब्स' जैसे सीरियलों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।वहीं फैंस उनके क्यूट लुक्स के भी दीवाने हैं। अब उम्मीद है कि घर लौटने के बाद जल्द ही अनिरुद्ध शो की शूटिंग पूरी करेंगे।