फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप' के विनर ये दो कंटेस्टेंट, वाइल्ड कार्ड में हुई थी एंट्री

Tue, 31 Oct 2017 08:43 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
Anjali Gaikwad and Shreyan Bhattacharya become the winners of the saregamapa lil champ
सारेगामापा

जी टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो सारेगामापा का कल ग्रांड फिनाले था। सबको मात देते हुए श्रेयण भट्टाचार्य और अंज‌िल गायकवाड़ ने ट्रॉफी अपने नाम की। शो का ग्रांड फिनाले जयपुर के एक स्टूडियो में हुआ। फिनाले में 6 कंटेस्टेंट पहुंचे थे। 

Anjali Gaikwad and Shreyan Bhattacharya become the winners of the saregamapa lil champ
सारेगामापा

पहली बार ऐसा हुआ जब शो में एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट ने ट्रॉफी जीती। फिनाले में श्रेयण ने अपनी मधुर आवाज से ‘हवाएं’, ‘सूरज डूबा’ और ‘जालिमा’ जैसे रोमांटिक गाने गाए। वहीं 11 साल की अंजलि चैलेंजर थीं। शो में अंजलि की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी।

पढ़ें- Bigg Boss 11: 'सेफ सेक्स' के बारे में ये क्या बोल गईं सपना चौधरी, हिना और शिल्पा शर्म से हुईं लाल

Anjali Gaikwad and Shreyan Bhattacharya become the winners of the saregamapa lil champ
सारेगामापा

अंजलि ने फिनाले में ‘दीवानी मस्‍तानी’, ‘झल्‍ला वल्‍ला’ और ‘मैं कोल्‍हापुर से आई हूं’ जैसे गाने गए। बता दें कि जबसे ये शो शुरू हुआ था तब से ही टॉप 5 रेटिंग में शामिल था। इस शो को नेहा कक्‍कड़, हिमेश रेशमिया और जावेद अली के अलावा 30 सदस्‍यीय ज्‍यूरी जज करती थी।

पढ़ें- पहली बार सामने आया हेमा मालिनी और सनी देओल के रिश्ते का सच, हैरान रह जाएगा पूरा बॉलीवुड

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjali Gaikwad and Shreyan Bhattacharya become the winners of the saregamapa lil champ
सारेगामापा

विजेता रहे श्रेयण भट्टाचार्य का कहना है कि वो अमिताभ बच्‍चन के साथ गाना चाहते हैं। श्रेयण ने ये भी कहा कि वो रियाज करना कभी नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल आगे का अभी कोई प्लान नहीं है। बता दें कि श्रेयण पहले ही एक बंगाली फिल्म के लिए गाना गा चुके हैं।

विज्ञापन
Anjali Gaikwad and Shreyan Bhattacharya become the winners of the saregamapa lil champ
सारेगामापा
वहीं अंजलि ने थोड़े समय में ही सबका दिल जीत लिया। वाइल्ड कार्ड एंट्री के बावजूद अंजलि ने कुछ समय में ही ये साबित कर दिया कि वो विनर हैं। शो में अंजलि और उनकी बहन नंदिनी ने साथ में एंट्री ली थी। लेकिन नंदिन पहले ही शो से आउट हो गई थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed