टीवी जगत के खूबसूरत कपल में से एक माने जाने वाले करण पटेल और अंकिता भार्गव अपनी बेटी मेहर के जन्म के बाद से खुद में काफी बदलाव महसूस कर रहे हैं। टीवी अभिनेत्री अंकिता भार्गव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपने पति करण पटेल और बेटी मेहर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करने के साथ अंकिता ने ये भी बताया है कि कैसे उनकी बेटी ने उनकी जिंदगी बदल दी है।
बेटी मेहर के लिए अंकिता भार्गव और करण पटेल ने बदल ली अपनी ये आदतें, तस्वीर साझा कर कही दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता ने लिखा कि, 'मेहर के लिए मैं और करण दोनों ही बहुत अच्छा व्यवहार कर रहे हैं जिससे उसके अंदर भी वही अच्छाई आ जाए। मेहर के लिए ऐसा करने से हम भी एक बेहतर इंसान बन चुके हैं। बच्चे सिर्फ हमसे मिलता हुआ चेहरा या हमारा डीएनए ही नहीं पाते, बल्कि हमारी आदतें, नजरिया और व्यवहार भी उनके अंदर दिखने लगता है'।
अंकिता ने आगे लिखा कि, 'माता पिता बनने के बाद हमारे अंदर सतर्कता आ गई है क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारी बच्ची हमारे सबसे अच्छे स्वरुप को देखे। हमारी सबसे अच्छी आदतें, व्यवहार और नजरिया उसे मिले। इस प्रकिया में हमने धीरे बात करना, अपशब्दों का इस्तेमाल ना करना, अपना शांत रूप दिखाना, बच्ची के सामने गॉसिप ना करना जैसी बहुत सी आदतें अपनाईं हैं और बुरी आदतों को छोड़ा है। इसके चलते ऐसा हुआ है कि हमारे अंदर खुद भी बदलाव आया है'।
अंकिता ने कहा कि, 'मेहर के लिए एक आदर्श माता पिता बनने के इन प्रयासों से मैं और करण दोनों ही एक बेहतर इंसान बन गए हैं। बच्ची के लिए अच्छा बनना बस एक शुरूआत थी अब असली काम की जरूरत है। बच्चे हमें किस हद तक अच्छा बना सकते हैं इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। तुम्हारा धन्यवाद मेहर, तुमने हमें बेहतर बनाने में बहुत मदद की'।
बता दें कि करण पटेल और अंकिता भार्गव ने साल 2015 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद दिसंबर 2019 में उनके घर बेटी ने जन्म लिया। पिछले महीने ही अंकिता और करण अपनी बच्ची के साथ मालदीव गए थे। अंकिता और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिय पर खूब वायरल होती हैं। उनके इस पोस्ट को भी फैंस का बहुत प्यार मिला है और फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।