अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इन दोनों की शादी में बस अब एक दिन बचा है। दोनों अपनी शादी के पहले सभी फंक्शन्स को कितना एंजॉय कर रहे हैं, इसका अंदाजा आप उनकी इन तस्वीरों से लगा सकते हैं। हाल ही में दोनों की सगाई के बाद उनकी मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब दोनों के हल्दी की रस्म की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिसे देखकर साफ जाहिर है कि दोनों अपनी हल्दी सेरेमनी का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
Ankita Lokhande Wedding: अंकिता लोखंडे पर चढ़ा हल्दी का रंग, विक्की जैन संग किया जमकर डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों ने लगाई जमकर हल्दी
इस वीडियो में उनकी करीबी दोस्त अमृता खनविलकर उनके चेहरे पर हल्दी लगाती हुई नजर आईं। उनके दोस्तों ने अंकिता के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां भी बरसाई। हल्दी के बाद अंकिता लोखंडे ने अपने दोस्तों के साथ जमकर पोज दिए। दुल्हन बनने का नूर अंकिता लोखंडे के चेहरे पर साफ-साफ झलक रहा था।
विक्की जैन को भी दोस्तों ने हल्दी से नहलाया
एक तरफ जहां अंकिता को उनके दोस्तों ने हल्दी लगाई तो वहीं उनके दूल्हे विक्की जैन को दोस्तों ने रगड़-रगड़ कर हल्दी लगाई। विक्की सफेद रंग के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने गले में गेंदे के फूल की माला पहनी हुई थी और उनके आसपास भी गेंदे के फूलों से सजावट की गई थी। अंकिता और विक्की जैन की हल्दी की सभी रस्में मुंबई के फाइव स्टार होटल में हो रही हैं।
दोस्तों ने कंधे पर उठाकर किया डांस
हल्दी की रस्म के दौरान दोनों की खुशी देखते ही बन रही थी। हल्दी की रस्म के बाद उनके दोस्तों ने विक्की-अंकिता को अपने कंधों पर बिताया और ढ़ोल नगाड़ों के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान ये दोनों कई बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए नजर आए। अंकिता की दोस्त अमृता ने सभी वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
14 दिसम्बर को होगी शादी
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसम्बर यानी की कल हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। विक्की और अंकिता पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक हैं। दोनों के हर फंक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ऐसे में प्रशंसक भी अंकिता को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं।