फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: पूजा-पाठ करतीं अंकिता लोखंडे को देख भड़के लोग, कहा- भगवान का तो मान रख लो

Fri, 09 Sep 2022 06:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 09 Sep 2022 06:17 PM IST
सार

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय से सभी का दिल जीत चुकी अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
Ankita Lokhande gets brutally trolled for dancing and posing during pooja
Ankita Lokhande, Vicky Jain - फोटो : Instagram

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय से सभी का दिल जीत चुकी अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले साल शादी के बंधन में बंधने वाली अंकिता अपने पति के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में अभिनेत्री जैन परंपराओं के अनुसार पूजा पाठ करती नजर आ रही हैं।

Ankita Lokhande gets brutally trolled for dancing and posing during pooja
vicky jain, ankita lokhande - फोटो : social media

कुछ घंटों पहले शेयर किए थे इस वीडियो में एक्ट्रेस रीति रिवाज के मुताबिक पूजन करती दिख रही हैं। हालांकि वीडियो में अभिनेत्री की कुछ हरकतें देख फैंस उन पर भड़क गए और उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में अंकिता लाल रंग की साड़ी में बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति विक्की जैन भी पारंपरिक पोशाक पहने दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पूजा पाठ के दौरान अभिनेत्री की कुछ हरकतें सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई और लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।

Ankita Lokhande gets brutally trolled for dancing and posing during pooja
अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस वीडियो में अभिनेत्री डांस करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं वह कई जगह पूजा के दौरान कैमरे के लिए पोज करती भी दिख रही हैं। एक्ट्रेस का यह अंदाज लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने कमेंट कर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर डाला। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूजा में भी डांस चालू है। वहीं, एक अन्य ने लिखा- भगवान का तो मान रख लो, यहां भी नौटंकी। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हर चीज रिकॉर्ड करना जरूरी है क्या। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए अभिनेत्री के लिए लिखा- मतलब पूजा पाठ में भी एक्टिंग।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande gets brutally trolled for dancing and posing during pooja
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कई लोग तरह तरह के कमेंट कर अभिनेत्री के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि कई फैंस ऐसे भी हैं, जो अभिनेत्री और उनके पति की तारीफ करते दिख रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो उनके इस धार्मिक रूप को पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा- भगवान कृपा बनाए रखें। लाल रंग की साड़ी और मैचिंग ज्वेलरी में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके पति विक्की जैन भी धोती पहने पारंपरिक लिबास में काफी जंच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed