फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: हॉट सीट पर बैठे इस कंटेस्टेंट से डर गए अमिताभ बच्चन, जानिए आखिर क्या है माजरा

Fri, 09 Sep 2022 06:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 09 Sep 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Kbc 14: Amitabh Bachchan feels insecure of loosing his job after seeing rajni mishra knowledge
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने पॉपुलर क्वीज शो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही इसमें अलग-अलग दिलचस्प खुलासे होते जा रहे हैं। हर एपिसोड के साथ ही यह शो और मजेदार होता जा रहा। जहां पिछले कई एपिसोड्स में अमिताभ अपने जीवन के बारे में कईं खुलासे कर चुके हैं, वहीं 'कौन बनेगा करोड़पति' के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन बहुत इनसिक्योर नजर आए। उन्होंने हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट से अपना डर जाहिर किया। सभी को यब बात जानने की उत्सुक्ता होगी कि आखिर इंडस्ट्री के महानायक को किस बात का डर सता रहा है। चलिए जानते हैं...

Kbc 14: Amitabh Bachchan feels insecure of loosing his job after seeing rajni mishra knowledge
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट्स से लगातार मस्ती मजाक और अपने जीवन के बारे में कई बातें साझा करते नजर आते हैं। ऐसे में हाल ही में अमिताभ ने क्विज शो में हिस्सा लेने आईं रजनी मिश्रा से यह कह डाला कि उनकी जॉब खतरे में है। दरअसल, हॉट सीट पर बैठीं रजनी अमिताभ बच्चन के सभी सवालों का सही जवाब दे रही थीं। उनका ज्ञान देखकर बिग बी इतना इम्प्रेस हो गए कि वह उनसे डर गए।  

Kbc 14: Amitabh Bachchan feels insecure of loosing his job after seeing rajni mishra knowledge
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

रजनी के सही जवाबों और उनके कॉन्फिडेंस को देखकर अमिताभ रजनी से कहते हैं, 'आपके पास इतनी जानकारी है रजनी जी कि हमारी नौकरी खतरे में पड़ गई है। अमिताभ के मुंह से ऐसी बात सुनकर रजनी के साथ-साथ वहां बैठी सारी ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc 14: Amitabh Bachchan feels insecure of loosing his job after seeing rajni mishra knowledge
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan

आपको बता दें कि रजनी मिश्रा मूल रूप से बिहार से आती हैं, लेकिन वह फिलहाल पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रहती हैं। उन्होंने बताया, 'हमारे यहां बहू को घूंघट के बिना घर से बाहर जाने तक की इजाजत नहीं है, लेकिन मैं बहुत लकी हूं कि मुझे इतना प्यार करने वाला पति और हर कदम पर साथ देने वाला ससुराल मिला। उन लोोगं ने समाज के विरुद्ध जाकर मुझे पढ़ाया और हर कदम पर मेरा साथ भी दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed