अंकिता लोखंडे इंदौर में पली-बढ़ी हैं। लेकिन एक्ट्रेस बनने के लिए वह सालों पहले मुंबई चली आईं। टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। कुछ साल पहले उनकी शादी बिजनेसमैन विक्की जैन से हुई। पिछले दिनों वह पति विक्की जैन के साथ अपने होमटाउन इंदौर पहुंची। अपने बचपन की यादें ताजा कीं। इस मौके पर अंकिता ने विक्की को ऐसा कुछ कहा, जिससे मानने से उन्होंने साफ इंकार दिया। दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस भी हुई। ये सारी बातें उनके बनाए व्लॉग में रिकॉर्ड हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे पति से बोली- ‘झगड़ा हो जाएगा’, विक्की जैन ने अभिनेत्री की सलाह नहीं मानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:32 PM IST
सार
हाल ही में टीवी, फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने होम टाउन इंदौर पहुंची थी। यहां उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा की। इस ट्रिप पर उनके पति विक्की जैन भी साथ थे। अपने होमटाउन में अंकिता ने विक्की को ऐसी सलाह दी कि उन्होंने मनाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन