फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK 15: 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगे ये मशहूर सेलेब्रिटी, पार्टियों में बड़े स्टार्स के साथ आते हैं नजर

Fri, 21 Feb 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 21 Feb 2025 06:23 PM IST
सार

KKK 15: 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि शो का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट कौन है...
 

विज्ञापन
Orry aka Orhan Awatramani Becomes First Confirmed Contestant of Khatron Ke Khiladi 15 Says Report
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के नए सीजन की शुरुआत से पहले इस शो से एक मशहूर नाम जुड़ गया है। विक्की लालवानी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और फैशन स्टाइलिस्ट ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि इस शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। यह शो एक बार फिर रोहित शेट्टी की मेजबानी में होगा। इस बार भी दर्शकों को रोमांचक स्टंट्स के साथ कई चुनौतियों का सामना करने का मौका मिलेगा।


Karan Johar: करण जौहर की एक्ट्रेस दोस्त हुई ऑनलाइन स्कैम का शिकार, फिल्ममेकर ने साझा किया किस्सा

Orry aka Orhan Awatramani Becomes First Confirmed Contestant of Khatron Ke Khiladi 15 Says Report
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम
ओरी का डर से होगा सामना

ओरी इस शो में अपना साहस दुनिया को दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्हें यह शो उनके डर पर काबू पाने और अपनी साहसिकता को साबित करने का बेहतरीन मौका देगा। 'खतरों के खिलाड़ी' में ऊंचाई से लेकर पानी के स्टंट्स तक देखने को मिलते हैं। इसके अलावा डरावने जीव-जंतुओं से लेकर खतरनाक चुनौतियों तक वाले कई प्रकार के टास्क इस शो में होते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि ओरी इन सबसे कैसे पार पाते हैं।
Nora Fatehi: नोरा फतेही ने दुबई में किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Orry aka Orhan Awatramani Becomes First Confirmed Contestant of Khatron Ke Khiladi 15 Says Report
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम @orry
पहले इन शोज में आ चुके हैं नजर

यह ओरी के लिए पहली बार होगा जब वह किसी टीवी रियलिटी शो में एक फुल-टाइम कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई देंगे। इससे पहले वह बिग बॉस 17 और 'लाफ्टर शेफ्स 1' में गेस्ट अपीयरेंस दे चुके हैं। अब उनके फैंस उन्हें इस शो में एक नए अंदाज में देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Orry aka Orhan Awatramani Becomes First Confirmed Contestant of Khatron Ke Khiladi 15 Says Report
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
इस सितारों से भी किया गया संपर्क

इसके अलावा खबरें हैं कि टेलीविजन के कई और लोकप्रिय सितारों को भी इस शो के लिए संपर्क किया गया है, जिनमें चुम दरंग, ईशा सिंह, भाविका शर्मा, सिद्धार्थ निगम, एल्विश यादव, गुलकी जोशी, अविनाश मिश्रा जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Orry aka Orhan Awatramani Becomes First Confirmed Contestant of Khatron Ke Khiladi 15 Says Report
करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम
कब से प्रसारित होगा शो?

'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग मई 2025 में शुरू होने की संभावना है। इसे जून या जुलाई 2025 में टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। पिछले सीजन 'खतरों के खिलाड़ी 14' में अभिनेता करण वीर मेहरा ने जीत हासिल की थी।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed