सब्सक्राइब करें

Ankita Vicky Wedding: इस दिन विक्की जैन संग सात फेरे लेंगी अंकिता लोखंडे, सगाई और मेहंदी-संगीत में होने वाला है धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Nov 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
Ankita lokhande to tie knot with vicky jain on 14th december read details about mehandi sangeet and engagement according to reports
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 मनोरंजन जगत के लिए ऐसा साल साबित हो रहा है जिसमें कई सितारों ने शादी रचाई। साल की शुरुआत में जहां वरुण-नताशा और दिया मिर्जा-वैभव रेखी जन्म जन्म के लिए एक हो गए तो वहीं हाल ही में आदित्य सील-अनुष्का रंजन, राजकुमार राव-पत्रलेखा, श्रद्धा आर्या और राहुल ने भी सात फेरे लेकर अपनी प्यार की कसमों को पूरा कर लिया। हालांकि शादी का सिलसिला अभी रुका नहीं है और कई दूसरे सितारे भी हैं जो शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं।

इस दिन विक्की जैन संग पवित्र रिश्ते में बंधेंगी अंकिता

एक तरफ जहां बॉलीवुड में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की चर्चा है तो वहीं टीवी जगत में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे शादी करने वाले हैं। अंकिता और विक्की काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अंकिता अक्सर ब्वॉयफ्रेंड विक्की संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी साझा करती हैं जिनमें उनकी केमेस्ट्री साफ नजर आती है। अभी तक उनकी शादी की खबरें भी चर्चा में बनी हुई हैं और एक रिपोर्ट की मानें तो शादी की डेट भी अब सामने आ गई है।

Trending Videos
Ankita lokhande to tie knot with vicky jain on 14th december read details about mehandi sangeet and engagement according to reports
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

एक चैनल को मिली जानकारी के अनुसार विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इसी साल 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का हर फंक्शन भी खूब धूम धमाके से होगा। यह भी बताया जा रहा है कि उनकी शादी का आमंत्रण दोस्तों और रिश्तेदारों को मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita lokhande to tie knot with vicky jain on 14th december read details about mehandi sangeet and engagement according to reports
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स की मानें तो 12 दिसंबर को अंकिता के हाथों में विक्की के नाम की मेहंदी रचेगी और उसी शाम दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगे और उसी शाम रिसेप्शन भी आयोजित होगा जिसमें टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत कर सकते हैं।

Ankita lokhande to tie knot with vicky jain on 14th december read details about mehandi sangeet and engagement according to reports
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita

सिर्फ इतना ही नहीं शादी के हर फंक्शन के लिए अंकिता और उनकी मां ने थीम रखी है। जहां हल्दी वाले दिन सभी पीले रंग में नजर आएंगे तो वहीं मेहंदी के लिए सबको ब्राइट पॉप कपड़े पहनने हैं। संगीत के फंक्शन के लिए सभी इंडो वेस्टर्न थीम में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Ankita lokhande to tie knot with vicky jain on 14th december read details about mehandi sangeet and engagement according to reports
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

दिसंबर में दुलहनियां बनने जा रहीं अंकिता लोखंडे ने अपनी गर्ल गैंग और अपने परिवार के साथ जमकर अपनी बैचलर पार्टी को एंजॉय किया। उनकी इस पार्टी में शामिल होने के लिए मृणाल ठाकुर, रश्मि देसाई सहित कई सितारे शामिल हुए। उनकी पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed