Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
The Kapil Sharma Show Abhishek Bachchan touched the feet of Kapil Sharma mother and people praised him and said These are Bachchan family rites
{"_id":"61a43c8be495a945ac16d9fa","slug":"the-kapil-sharma-show-abhishek-bachchan-touched-the-feet-of-kapil-sharma-mother-and-people-praised-him-and-said-these-are-bachchan-family-rites","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kapil Sharma Show: अभिषेक बच्चन ने छुए कपिल शर्मा की मां के पैर, लोगों ने तारीफ करते हुए कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
The Kapil Sharma Show: अभिषेक बच्चन ने छुए कपिल शर्मा की मां के पैर, लोगों ने तारीफ करते हुए कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है, जो सालों से दर्शकों को हंसाने का काम कर रहा है। इस शो में कपिल शर्मा के साथ कई सितारे अपनी दमदार कॉमेडी से फैन के दिल जीत चुके हैं। खास बात ये है कि इस शो में हर हफ्ते कोई न कोई स्टार अपनी फिल्म या गानों का प्रमोशन करने पहुंचते हैं, जहां पर कपिल उनके साथ ढेर सारी बातें करते नजर आते हैं। बीते एपिसोड में कपिल शर्मा के शो में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह पहुंचे। ये दोनों यहां पर अपनी फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का प्रमोशन करने पहुंचे।
इस दौरान कपिल हमेशा की तरह एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते नजर आए। लेकिन इस पूरे एपिसोड में अभिषेक बच्चन भी कपिल का पूरा साथ दे रहे थे। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद अब उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस बच्चन परिवार के संस्कारों की बात कर रहे हैं
Trending Videos
2 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस एपिसोड के बीच में अभिषेक बच्चन कपिल शर्मा की मां के पैर छूते हुए नजर आते हैं। होता ये है कि कपिल शर्मा चित्रांगदा सिंह के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं और इस दौरान अभिषेक बच्चन भी अभिनेत्री को छोड़ते हैं। तब चित्रांगदा कहती हैं कि सामने मम्मी बैठी हैं, कुछ तो शर्म करो। इस दौरान चित्रांगदा कपिल शर्मा की मां की ओर इशारा करती हैं, जो ऑडियंस की लाइन में बैठी हुई होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
चित्रांगदा सिंह की ये बात सुनकर अभिषेक बच्चन हैरान रह जाते हैं। इस दौरान वह सीधा उठ जाते हैं और कहते हैं, ‘अरे कपिल पहले बताना चाहिए था ना, कहां है मम्मी?’ इसके बाद अभिषेक कपिल की मां की ओर बढ़ते हैं और आगे जाकर उनके पैर छूते हैं। कपिल शर्मा की मां भी खुश होकर अभिषेक बच्चन को ढेर सारा आशीर्वाद देती हैं।
4 of 5
द कपिल शर्मा शो में बॉब बिस्वास और सत्यमेव जयते 2 की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक बच्चन का ये व्यवहार देखकर वहां बैठी ऑडियंश जमकर तालियां बजाती हैं। खुद कपिल शर्मा भी अभिषेक बच्चन को धन्यवाद देते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी अभिषेक की तारीफ हो रही है। कई लोग बच्चन परिवार के संस्कार की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग अभिषेक को नम्रता और प्रेम वाला इंसान बता रहे हैं। फैंस के कमेंट्स से इतना तो साफ है कि अभिषेक ने अपने इस व्यवहार से फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
बॉब बिस्वास ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है क्योंकि इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन ने अपना काफी वजह बढ़ाया था। इतना ही नहीं, अभिषेक ने कपिल शर्मा के इसी शो में खुलासा किया कि विद्या बालन कि फिल्म ‘कहानी’ के एक किरदार पर ये फिल्म बनी है, जिस वजह से फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।