सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते पर राखी के पति रितेश ने उठाए सवाल, कहा-फेक है दोनों का प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 29 Nov 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh called tejasswi prakash and karan kundrra relationship fake says they only talk about games
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 का आठवां हफ्ता खत्म होने वाला है। लेकिन इस हफ्ते के खत्म होते-होते घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के आते ही काफी कुछ बदलाव देखने को मिले। वाइल्ड कार्ड् एंट्री ने लगातार नॉन वीआईपी सदस्यों पर निशाना निशाना साधा। शनिवार की तरह रविवार को भी ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान के सामने काफी ड्रामा देखने को मिला। वीआईपी सदस्यों को घर के अन्य 7 सदस्यों को बेनकाब करने का मौका दिया गया। जहां अधिकतर घर वालों के निशाने पर रहे शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज और करण कुंद्रा।



रितेश ने उठाए तेजस्वी और करण के रिश्ते पर सवाल

हालांकि एक तरफ जहां करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दिल खोलकर रितेश का स्वागत किया। तो वहीं रितेश ने उमर तेजस्वी और करण को घर का सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया। रितेश ने उन दोनों के रिश्ते को लेकर भी सवाल खड़े किए। राखी सावंत ने तेजस्वी प्रकाश को घर का सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट बताया, लेकिन उनके पति रितेश ने तो तेजस्वी और करण के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए उन्हें फेक ही बता दिया।

Trending Videos
bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh called tejasswi prakash and karan kundrra relationship fake says they only talk about games
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

इस वजह से दोनों का रिश्ता लगा फेक

रितेश ने अपने इल्जाम पर सफाई देते हुए कहा कि वो जबसे आए हैं करण और तेजस्वी को नोटिस कर रहे हैं। ये दोनों जब भी साथ होते हैं तो सिर्फ गेम की बात ही करते हैं। अगर ये वाकई में एक-दूसरे से प्यार करते तो एक-दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करते। लेकिन ये दोनों रात को भी गेम की बातें करते हैं। इसी के साथ रितेश ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि उन्हें इन दोनों के बीच बिलकुल प्यार नहीं दिखता।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh called tejasswi prakash and karan kundrra relationship fake says they only talk about games
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रितेश के कमेंट से नाराज हुए तेजस्वी-करण

रितेश के मुंह से इस तरह की बातचीत सुनने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी नाराज हुए। तेजस्वी प्रकाश ने कहा ये बहुत ही बुरी बात है कि आप इस तरह से जज कर रहे हैं और अगर हमारा रिश्ता फेक होता तो कोई भी बाहर से आकर लोग हमारी जोड़ी को पसंद नहीं करते और इस तरह से आप किसी के रिश्ते पर नहीं बोल सकते।

bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh called tejasswi prakash and karan kundrra relationship fake says they only talk about games
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी ने कहा प्यार करती हूं

एक तरफ करण कुंद्रा ने जहां तेजस्वी को अब तक ये कहा है कि वो उन्हें पसंद करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी ने खुलेआम राखी सावंत के सामने कहा कि वो करण से प्यार करती हैं और इस बारे में उन्हें किसी को भी समझाने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी ने राखी को ये भी बोला कि आप मुझे कितना भी भड़का लो मैं आपकी बातों से उसे जज नहीं करूंगी क्योंकि मुझे उस पर भरोसा है।

विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh called tejasswi prakash and karan kundrra relationship fake says they only talk about games
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान खान ने भी दिया साथ

हालांकि सलमान खान ने रितेश की सामने मुंह पर बोलने के लिए तारीफ की। लेकिन जब सलमान खान को उन्होंने दोबारा बोला कि उन्हें इन दोनों का रिश्ता फेक लगता है तो सलमान खान ने कहा कि फ्यूचर किसी ने नहीं देखा है। आप भी तीन साल बाद राखी से मिले हैं और अगर आप पर कोई इस तरह के सवाल उठाए तो कैसा है।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed