बिग बॉस 15 में भले ही शुरुआत से लोगों को घरवालों के कई अलग-अलग रूप देखने को मिले हो, लेकिन अब आठवें हफ्ते में वाइल्ड कार्ड के घर में एंट्री लेते ही पूरे घर का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। इस हफ्ते घर में काफी कुछ ड्रामा दर्शकों को देखने को मिला, जहां वीआईपी कंटेस्टेंट्स देवोलीना, रश्मि, राखी और रितेश को अपनी बात कहने का मौका मिला तो वहीं दूसरी तरफ घर में लगातार शुरुआत से ही देवोलीना और शमिता शेट्टी की दुश्मनी देखने को मिली।
Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी पर भड़के सलमान खान, कहा- तुम्हें शमिता शेट्टी से...
शमिता के खिलाफ लगाया नारा
सुनील शेट्टी बिग बॉस के मंच पर अपने बेटे आहान शेट्टी की आगामी फिल्म ‘तड़प’ के प्रमोशन के लिए पहुंचें। इस दौरान उन्होंने घरवालों से भी कुछ टास्क करवाए। जहां वीआईपी सदस्यों और नॉन वीआईपी सदस्यों को एक-दूसरे के खिलाफ एक बोर्ड उठाते हुए नारे लगाने थे। देवोलीना के निशाने पर हमेशा की तरह शमिता शेट्टी ही रहीं।
शमिता को बताया कीड़ा
देवोलीना ने शमिता के खिलाफ नारा लगाते हुए कहा, ‘वो ऊपर से हैं हीरा, लेकिन अंदर से हैं कीड़ा’। देवोलीना ने कहा वो एक्स्प्रेशन भी ऐसे कीड़े वाले ही दे रही हैं। वो हमेशा ऐसे दिखाती हैं कि उनकी राय बहुत ज्यादा अच्छी होती हैं। लेकिन काफी बार वो ऐसी हरकतें करती हैं, जहां उन्हें उनकी गलती समझ नहीं आती। उन्हें लगता है वो हमेशा सही हैं। उन्हें अपनी गलती पता होनी चाहिए।
शमिता ने दी अपनी राय
शमिता शेट्टी से जब ये पूछा गया कि उनका इस चीज पर क्या कहना है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि तीसरी बार मेरी उनसे बहस हो रही है, मैं अब इसपर क्या बोलूं। मैं बहुत पक गई हूं और थक भी गई हूं मैं जो हूं वो ही दिखाती हूं। अगर आपको मैं कीड़ा लग रही हूं तो आपको अपना नंबर चेक करवा लेना चाहिए।
देवोलीना पर भड़के सलमान
सलमान खान ने देवोलीना को सुनाते हुए कहा, ‘तुम अपना गेम खेल रही हो वो अपना गेम खेल रही है। इस तरह से किसी के पीछे पड़ जाना सही नहीं है। क्योंकि कोई चुप है इसलिए इस तरह से पीछे मत पड़ो। ऐसा लग रहा है कि तुम्हें उससे जलन हो रही है उसे नहीं। वो तुम्हारी राय नहीं लेना चाहती, इसलिए इसे यही खत्म करो’।