टीवी के कॉमेडी शो 'मे आई कमइन मैडम' और सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' की कंटेस्टेंट रह चुकी नेहा पेंडसे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। घर घर में मेडमजी के नाम से मशहूर नेहा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 29 नवंबर 1984 को मुंबई में जन्मी नेहा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की। इसके साथ ही वह हिन्दी तमिल, तेलुगू, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी अपने हाथ आजमा चुकी हैं। लेकिन अपने करियर से ज्यादा वह अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह से शादी को लेकर चर्चा में रहीं। यहां तक की नेहा को शादी करने पर लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया। चलिए नेहा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं के सा शुरू हुई उनकी लव स्टोरी।
Neha Pendse Birthday Special: दो बेटियों के पिता हैं नेहा पेंडसे के पति, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी में हुई पहली मुलाकात
दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत एक पार्टी से हुई थी। पार्टी में नेहा और शार्दुल की एक दूसरे से बात हुई जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया। इस बीच शार्दुल नेहा को फोन करके काम के सिलसिले में बात करना चाहते थे। शार्दुल उन दिनों 'प्राइमस' के नाम से एक को-वर्किंग कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे थे। शार्दुल चाहते थे कि नेहा उनकी ब्रांड एम्बेसडर बने। जिसके बाद वह 'प्राइमस' की ब्रांड एम्बेसडर बनीं।
पहली नजर का प्यार
नेहा ने जब पहली बार शार्दुल को देखा तो वह अपनी दिल दे बैठी थीं। जिसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। इस बीच शार्दुल ने नेहा को तीसरी मुलाकात ने प्रपोज कर दिया था। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार कर दिया और शादी करने का फैसला किया।
दो बच्चों के पिता हैं शार्दुल
जहां नेहा ने शार्दुल से अपने पिछले ब्रेकअप से जुड़े सारे दर्द बयां किए थे। वहीं शार्दुल ने भी अपनी शादी और तलाक से जुड़ा सच नेहा को बताया था। यहां तक शार्दुल की दो बेटियां है इसकी जानकारी भी नेहा को थी। इसके बावजूद दोनों ने एक दूसरे का साथ देने का फैसला किया।
शादी से पहले लिव-इन में रहे
नेहा और शार्दुल ने 5 जनवरी 2020 को धूमधाम के साथ शादी की थी, जबकि इससे पहले अगस्त 2019 से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। नेहा और शार्दुल ने पहले ही साथ में रहने का फैसला कर लिया था। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी की।