सब्सक्राइब करें

Television: रूबीना दिलैक से लेकर रश्मि देसाई तक, टीवी की इन अभिनेत्रियों को होना पड़ा फैट शेमिंग का शिकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 28 Nov 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
rubina dilaik to rashami desai and shehnaaz gill has become troll on fat shaming
आशिका भाटिया, रश्मि देसाई, रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

टेलीविजन आम आदमी की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। जिस तरह से लोगों में बॉलीवुड के कलाकारों के लिए क्रेज है ठीक उसी तरह से लोग टेलीविजन पर आने वाले शोज का भी भरपूर आनंद लेते हैं। हालांकि अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ हमारे इन कलाकारों को न सिर्फ खुद के लुक्स पर अपनी डाइट से लेकर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। शोबीज की दुनिया में हर कलाकार खुद को लेकर बहुत ही सचेत रहता है। लेकिन कई दफा सितारों को उनके अभिनय के आधार पर नहीं बल्कि उनके लुक्स पर लोग जज करते हैं।



फैट शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं ये अदाकाराएं

टीवी हो या बॉलीवुड हर सितारे को अपने लुक से लेकर फिगर तक पर पैनी निगाह रखनी पड़ती है। जैसे ही किसी अभिनेत्री का वेट बढ़ता है तो लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग करने से भी पीछे नहीं रहते। हमारी टीवी की कई खूबसूरत अदाकाराएं ऐसी हैं जो अचानक वजन बढ्ने के कारण मोटी हो गई थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हालांकि इन अभिनेत्रियों ने भी अपने जवाब से ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी। चलिए देखते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्रियां इस लिस्ट में शामिल हैं।

Trending Videos
rubina dilaik to rashami desai and shehnaaz gill has become troll on fat shaming
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई टेलीविजन की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उतरन हो या दिल से दिल तक उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। लेकिन रश्मि देसाई ने खुद एक मीडिया बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें कई बार साइज, मेकअप, कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया। हालांकि रश्मि ने ट्रोल्स की इन आलोचनाओं को चुनौती के रूप में लिया और खुद को फिट करके सबकी बोलती बंद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rubina dilaik to rashami desai and shehnaaz gill has become troll on fat shaming
रूबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

रूबीना दिलैक

बिग बॉस 14 में अपने अलग अंदाज से हर किसी का दिल जीतने वाली रूबीना दिलैक वैसे तो काफी फिट हैं। लेकिन जब उन्हें कोरोना हुआ था तो उस दौरान उनका वजन बढ़ गया था। जिसके बाद मोटापे को लेकर लोगों ने न सिर्फ उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया बल्कि उन्हें कई निजी हेट मैसेज भी भेजे। रूबीना ने खुद एक नोट साझा करते हुए कहा था कि लोगों की इस हरकत ने उन्हें बहुत चोट पहुंचाई।

rubina dilaik to rashami desai and shehnaaz gill has become troll on fat shaming
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

हिमांशी खुराना

एक तरफ सलमान ने बिग बॉस 13 में शहनाज को पंजाब की कटरीना कैफ कहा तो वहीं दूसरी तरफ हिमांशी खुराना की खूबसूरती की तुलना भी बिग बॉस ने ऐश्वर्या राय बच्चन से हुई। हालांकि जब बिग बॉस के घर में हिमांशी ने एंट्री की थी तो लोगों ने उनके वजन को लेकर उनका खूब मजाक उड़ाया। लेकिन हिमांशी ने कभी भी ट्रोल्स को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

विज्ञापन
rubina dilaik to rashami desai and shehnaaz gill has become troll on fat shaming
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

शहनाज गिल

शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स रही। उन्होंने अपने भोलेपन और क्यूट अंदाज से न सिर्फ सबका दिल जीता, बल्कि बिग बॉस के खत्म होने के बाद भी उनके फैंस का प्यार उनके लिए कभी कम नहीं हुआ। हालांकि शहनाज गिल जब बिग बॉस के घर में थीं तो उनके मोटापे को लेकर बाहर काफी चर्चा होती थी। सलमान खान ने भी शहनाज को अपना वजन कम करने की सलाह दी थी। शहनाज जब बिग बॉस के घर से बाहर आई तो उनका ट्रांसफोर्मेंशन देखकर हर कोई हैरान रह गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed