बिग बॉस 15 आठवें हफ्ते के साथ ही एक बड़ा ही दिलचस्प मोड़ ले चुका है, क्योंकि वाइल्ड कार्ड रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत के घर में आने के बाद गेम काफी रोमांचक हो चुका है। जहां एक तरफ घर में आते ही ये तीनों सदस्य वीआईपी मेंबर्स बन गए, तो वहीं शनिवार को सलमान खान ने घर के चारों वीआईपी मेंबर्स को ये मौका दिया कि वो घर में रह रहे पुराने सदस्यों को आईना दिखाए। एक तरफ जहां राखी ने एक-एक करके सभी घरवालों को उनके गेम का आईना दिखाया तो वहीं रश्मि देसाई और देवोलीना के निशाने पर आईं शमिता शेट्टी।
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी के समर्थन में सोशल मीडिया पर उतरें फैंस, रश्मि और देवोलीना को सुनाई खरी-खोटी
फैंस को नहीं आई रश्मि की बात पसंद
हालांकि एक तरफ जहां सलमान खान ने देवोलीना को ये कहते हुए फटकार लगाई कि उन्हें पूरे घर में शमिता के अलावा कोई और नजर ही नहीं आ रहा है। तो वहीं रश्मि देसाई द्वारा शमिता को कही गई बात फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ’रश्मि देसाई आप बिलकुल सही कह रही हैं, अच्छे कपड़े पहनने और अच्छी ज्वैलरी पहनने के आगे भी एक दुनिया है। लेकिन एक चीज हैं जो आप शमिता शेट्टी की नही देख पा रही हैं और वो है उनका आत्मविश्वास।
The society we r living in cant handle a strong opinionated women,if a men is bossy as its in our society dn he is labelled as strong and caring etc but if a women wants to be same dn d society labelled her n degrade her as dominating,bossy #ShamitaShetty
— Divisha_Patil (@Divisha_Patil15) November 28, 2021
REIGNING QUEEN SHAMITA pic.twitter.com/TodGu95U4i
सोशल मीडिया पर फैंस ने शुरू किया ट्रेंड
Devoshami do u even know how y'all are sounding? Extremely illogical. One is calling baddimaag coz #ShamitaShetty is emotional & the other is talking about her clothes.
सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी को लगातार फैंस अपना समर्थन दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘खुद लाल रंग की ड्रेस के साथ बड़े-बड़े हेडफोन लगाकर एक महिला दूसरी महिला को ये बोल रही है कि तुम सिर्फ कपड़ों और ज्वैलरी पर ध्यान देती हो। इस तरह से एक महिला दूसरी महिला को नीचा दिखाती हैं। दूसरे यूजर ने शमिता का समर्थन करते हुए लिखा, ‘उनकी खूबसूरत आवाज को सुने बिना मुझे नींद नहीं आती’।
Sweetie, when u cnt reach d stage wee Shamita is nw u start finding irrelevant faults.
REIGNING QUEEN SHAMITA
शमिता की खूबसूरती के लोग हुए दीवाने
“She is clothed with strength and dignity, and she laughs without fear of the future.” #ShamitaShetty
सिर्फ यही नहीं शमिता शेट्टी की खूबसूरती की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अंदर की खूबसूरती सबसे ज्यादा मायने रखती है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस उम्र में कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमारी शरारा गर्ल, हर किसी पर उनका जादू चला है, हर किसी को उन्हीं से फुटेज मिलनी हैं।
REIGNING QUEEN SHAMITA pic.twitter.com/N9MC7qNwV9
दोस्तों के जाने से हुई मायूस
दरअसल शमिता शेट्टी पिछले कुछ दिनों से घर में थोड़ी खोई-खोई नजर आईं। राकेश बापट के घर छोड़कर जाने के फैसले से शमिता काफी टूट गईं, हालांकि नेहा भसीन और जय उनके सपोर्ट सिस्टम बने। लेकिन वीआईपी मेंबर्स के घर में आने से पहले वो भी घर से बेघर हो गए जिसकी वजह से शमिता काफी टूट गईं और निशांत से ये कहती हुई नजर आईं कि वो खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही हैं।