Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Ankita Vicky Wedding: Ankita Lokhande shared her old pictures amidst discussions about marriage will take seven rounds with boyfriend this month
{"_id":"61ac8442e495a945ac16de89","slug":"ankita-vicky-wedding-ankita-lokhande-shared-her-old-pictures-amidst-discussions-about-marriage-will-take-seven-rounds-with-boyfriend-this-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Vicky Wedding: शादी की चर्चाओं के बीच अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं अपनी पुरानी तस्वीरें, बॉयफ्रेंड संग इसी महीने लेंगी सात फेरे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ankita Vicky Wedding: शादी की चर्चाओं के बीच अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं अपनी पुरानी तस्वीरें, बॉयफ्रेंड संग इसी महीने लेंगी सात फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस वेडिंग सीजन कई सेलेब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंद रहे हैं। इसकी क्रम में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इसी महीने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। इसी बीच अभिनेत्री ने दिवाली पर हुए अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अंकिता ने इस फोटोशूट में से 10 तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "बस यू ही।"
इन तस्वीरो में से पहली तस्वीर में अंकिता और विक्की एक परफेक्ट जोड़ी की तरह साथ नजर आ रही है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को निहारते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अंकिता ने अलग-अलग मूड में अपनी कई सिंगल तस्वीरें पोस्ट की है। इस तस्वीरों में अंकिता ने वाइन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
वहीं, अंकिता की इन तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। वह इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "हे भगवान, बहुत बहुत बहुत बहुत सुंदर।" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "परफेक्ट टूगेदर।" एक अन्य ने कमेंट किया, "सुंदर तस्वीर।"
3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले दिलावी के समय अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। इन वीडियोज में वह अपने दोस्तों के साथ नशे सी चढ़ गई और बचपन का प्यार जैसे गानों पर थिरकतीं नजर आ रही थीं। साथ ही एक अन्य वीडियो में वह अपने बॉयफ्रेंड विक्की को किस करती भी दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकिता लोखंडे की शादी का कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अपनी शादी की तैयारियों के बीच अब इस कपल ने अपनी शादी के कार्ड वितरित करने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री श्रद्धा आर्या को भी शादी को न्यौता भेजा गया। इसके बाद श्रद्धा ने अंकिता और विक्की की शादी के निमंत्रण की एक झलक फैंस के साथ साझा की।
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले सोशल मीडिया पर अंकिता और उनके बॉयफ्रेंड विक्की की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों में अंकिता और विक्की दोनों मुण्डावर बांधे नजर आ रहे थे। कुछ यूजर्स इन तस्वीरों को देख असमंजस में पड़ गए थे कि अभिनेत्री ने शादी कर ली है। हालांकि, यह तस्वीरें शादी की नहीं बल्कि शादी से पहले होने वाली रस्मों की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।