बिग बॉस 12 में 6वें हफ्ते के वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन हुआ। ऐसे में सबा, सृष्टि, सुरभि और अनूप जलोटा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन सबा और अनूप का बिग बॉस के घर में खेल खत्म हो चुका है। वहीं, सबा के जाने पर पूरा घर फूट-फूटकर रोया। तो आइए जानते हैं डबल एविक्शन के साथ और क्या-क्या हुआ बिग बॉस के घर में....
बिग बॉस: जोड़ी टूटते ही बेघर हुए सबा और अनूप, फूट-फूटकर रोया एक-एक कंटेस्टेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले आपको बता दें कि घर में सबा अपनी छोटी बहन सोमी के साथ शो में आई थीं और अनूप अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन संग एंटर हुए थे। दोनों घर में 6 हफ्ते तक रुके जिसमें एक सप्ताह अनूप सीक्रेट रूम में भी रहे थे। इस दौरान घरवालों को लग रहा था कि अनूप घर से बेघर हो गए हैं लेकिन वह सीक्रेट रूम में बैठ एक-एक कंटेस्टेंट की प्लानिंग पर नजर बनाए हुए थे।
Aayi hai double eviction ki baari #BB12 ke ghar mein! Kaun do log honge aaj ghar se beghar? Janne ke liye dekhiye aaj raat #WeekendKaVaar, 9 baje. #BiggBoss12 pic.twitter.com/7HW5h2LEGn
बता दें कि घर में दीपिका और मेघा के बीच कुकिंग कॉन्टेस्ट टास्क होता है जिसमें दोनों सलमान खान के लिए अलग-अलग डिश बनाते हैं। इस टास्क में घरवालों के हिसाब से मेघा ने बाजी मारी है। इसके बाद घर में कॉलर ऑफ द डे श्रीसंथ से सवाल करता है कि उन्होंने रेलगाड़ी वाले टास्क के दौरान सोमी को हराने के लिए दूध में डिटरजेंट क्यों मिलाया।
इसके बाद एक बार फिर घर में 'ये किसने कहा' वाला राउंड देखने को मिलता है। इस दौरान सलमान खान घरवालों से जुड़े कुछ बयान बताते हैं और बारी-बारी से पूछते हैं कि यह उनके बारे में किसने कहा होगा। लेकिन बार सभी कंटेस्टेंट सलमान के सवाल का आइडिया लगाकर अगले कंटेस्टेंट के सिर सड़ा अंडा फोड़ते हैं। ऐसे में दीपिका एक बार फिर श्रीसंथ को पहचानते हुए उनके सिर अंडा फोड़ती दिखती हैं।
इसके बाद घर में एक बार सुल्तानी अखाड़े का दौर आता है। लेकिन इस बार 2 या चार नहीं बल्कि पूरे 6 कंटेस्टेंट इस अखाड़े में भिड़ते हैं। सलमान ने सुरभि, दीपक रोमिल और दूसरी टीम में जसलीन, श्रीसंथ और शिवाशीष। अखाड़े में जसलीन सुरभि से, दीपक शिवाशीष से और रोमिल श्रीसंथ से भिड़ते हैं। सुल्तानी अखाड़े में सुरभि ने जसलीन को पटखनी दी तो वहीं, श्रीसंथ ने रोमिल को अखाड़े से बाहर फेंक डाला। लेकिन आपको बता दें कि यह मुकाबल श्रीसंथ की टीम वुल्फ पैक ने जीता।