फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड के पिता अपने ही बयान से पलटे, जसलीन के रिश्ते को लेकर दे दी धमकी

Thu, 20 Sep 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
anup jalota girlfriend jasleen matharu father says I will maintain a distance
anup jalota

बिग बॉस सीजन 12 में एंट्री कर चुकी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी लगातार चर्चा में है । अनूप और जसलीन ये कहकर बिग बॉस में आए कि दोनों 3 साल से ज्यादा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । अब दोनों घर के अंदर हैं लेकिन बाहर बवाल मचा हुआ है ।

anup jalota girlfriend jasleen matharu father says I will maintain a distance
anup jalota

जसलीन के पिता केसर मथारू अपनी बेटी के अफेयर की खबरें सुन-सुनकर परेशान हो रहे हैं । लगातार सोशल मीडिया पर अनूप और जसलीन की जोड़ी का मजाक उड़ाया जा रहा है । अनूप, जसलीन से 37 साल बड़े हैं ।

anup jalota girlfriend jasleen matharu father says I will maintain a distance
anup jalota and jasleen

कुछ दिन पहले जसलीन के पिता ने कहा था कि अनूप और उनकी बेटी के बीच ऐसा कुछ नहीं है । जसलीन अपने करियर में आगे बढ़ रही है और उन्हें किसी भी सस्ती पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है । लेकिन अब वो अपने बयान से पलट गए हैं । 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
anup jalota girlfriend jasleen matharu father says I will maintain a distance
anup jalota

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बात करने के दौरान केसर मथारू ने कहा, 'मैं जसलीन और अनूप के रिश्ते को कभी रजामंदी नहीं दूंगा । मेरा आशीर्वाद कभी उसके साथ नहीं होगा । अगर सच में ऐसी कोई बात है तो मैं उससे हमेशा के लिए रिश्ते खत्म कर दूंगा ।'

विज्ञापन
anup jalota girlfriend jasleen matharu father says I will maintain a distance
बिग बॉस 12

इतना ही नहीं केसर मथारू ने ये भी बताया कि उन्होंने ही चार साल पहले जसलीन को 65 वर्षीय अनूप जलोटा से मिलवाया था । उन्होंने कहा, 'मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उन दोनों के बीच गुरु-शिष्य से भी बढ़कर कोई रिश्ता हो सकता है ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed