फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: इस मॉडल से शादी करना चाहते थे अनूप जलोटा, बोलीं- 'होटल के कमरे में बुलाया और जबरन...'

Thu, 20 Sep 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 model rina golan accused to anup jalota
anup jalota

'बिग बॉस 12' का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है। कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े और नॉमिनेशन का खेल चल रहा है। इन सबके बीच जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वो हैं अनूप जलोटा ने। 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ पहुंचे अनूप जलोटा की चर्चा ना केवल घर के अंदर बल्कि घर के बाहर भी हो रही है।

bigg boss 12 model rina golan accused to anup jalota
rina golan

'बिग बॉस' के घर में जाने के बाद से अनूप जलोटा की निजी जिंदगी को खंगाला जाने लगा है। इसी बीच एक इजराइली मॉडल रीना गोलान के आरोप सामने आए हैं। रीना गोलान ने साल 2011 में एक किताब 'डियर मिस्टर बॉलीवुड' लिखी और अनूप जलोटा के साथ अनुभव शेयर किए। रीना उन दिनों बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं। 

bigg boss 12 model rina golan accused to anup jalota
anup jalota

रीना के मुताबिक, बॉलीवुड में कुछ खास काम नहीं मिलने के बाद वो साल 2009 में इजराइल लौट गईं लेकिन उससे एक हफ्ते पहले उन्हें एक इजराइली शख्स मिला जिसने एक कंपनी 'विटामिन' के बारे में बताया। वो शख्स चाहता था कि रीना इस कंपनी के लिए काम करें। जिसके बाद रीना इजराइल में चार महीने बिताने के बाद वापस भारत लौंट आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 model rina golan accused to anup jalota
अनूप जलोटा

भारत आकर रीना ने इस कंपनी को ज्वाइन कर लिया, इसी सिलसिले में वो मुंबई के मैरियट होटल में अनूप जलोटा से पहली बार मिलीं। अनूप जलोटा पहली ही बार में कंपनी के लिए काम करने के लिए तैयार हो गए। अनूप जलोटा ने भले ही हामी भर दी हो लेकिन उन्होंने कंपनी ज्वाइन नहीं की। रीना का करियर भी कुछ खास आगे बढ़ नहीं रहा था तो उन्होंने अनूप जलोटा से मदद मांगी। ऐसे में अनूप ने उन्हें अपना शो होस्ट करने का ऑफर दिया इसके बदले रीना को 10 हजार रुपये प्रति शो दिए जाते थे।

विज्ञापन
bigg boss 12 model rina golan accused to anup jalota
anup jalota

रीना ने किताब में आगे लिखा कि देश-विदेश में होने वाले अनूप जलोटा के शो के लिए वो उनके म्यूजिक ग्रुप के साथ जुड़ गईं। इसी दौरान फ्लाइट में एक दिन अनूप जलोटा ने उनकी जांघ पर हाथ रख दिया। हालात को संभालते हुए रीना ने उनका हाथ झटके से हटा दिया, तब अनूप जलोटा ने अपनी बीमार पत्नी के बारे में बताया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed