'बिग बॉस' में एक बार से फिर से धमाल मचने वाला है। घरवालों को इस 'सीजन 12' का पहला टास्क मिलने वाला है। इस बजट टास्क के कुछ प्रोमो आए हैं जिन्हें देखने के बाद इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'बिग बॉस' के आने वाले एपिसोड मजेदार होने वाले हैं। इस टास्क में अनूप जलोटा गा रहे हैं जबकि टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।
बिग बॉस 12: अनूप जलोटा के लिए 'उमराव जान' बनीं दीपिका कक्कड़, तो इस कंटेस्टेंट ने पूल में लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सभी घरवालों को टास्क' देंगे। इस टास्क में अनूप जलोटा राजुकमार बने हैं और कृति-रोशमी की जोड़ी और दीपिका कक्कड़ अलग अलग रियासतों की राजकुमारियां बनी हैं। बाकी घरवाले इन राजकुमारियों की प्रजा के रूप में होंगे। राजकुमारियों का काम राजकुमार को खुश कर उनसे फूल हासिल करना होगा।
.@anupjalota gets to be the 'Raj Kumar' of the house in the next task of #BB12! Tune in tonight at 9 PM for all the entertainment. #BiggBoss12 pic.twitter.com/0QL5SpDX5O
वीडियो में दिखाया गया है अनूप जलोटा दीपिका की तारीफ करते हैं। जिसके बाद दीपिका टास्क जीतने के लिए 'उमराव जान' के गाने 'दिल एक चीज' पर ठुमके लगाती हुई नजर आती हैं। वहीं दूसरी ओर कृति और रोशमी की जोड़ी भी इस टास्क को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि अनूप जलोटा रोशमी को स्विमिंग करने को कहते हैं। रोशमी स्विमिंग करती है और राजकुमार उनसे खुश हो कर उन्हें 2 गुलाब के फूल दे देते हैं।
.@anupjalota ne chhed diye hain sur #BB12 ke ghar mein! Tune in tonight at 9 PM for all the musical masti. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/WEnJBvAo5M
प्रोमो में दिखाया गया है कि अनूप जलोटा न केवल राजुकमारियों से डांस करवाते हैं बल्कि उनके लिए गाना भी गाते हैं। वीडियो में अनूप जलोटा सनी लियोनी के फेमस गाने बेबी डॉल को गाते हैं। अनूप जलोटा के गाना गाते ही रोशमी और कृति के अलावा दीपिका कक्कड़ भी जमकर नाचती हैं। फिलहाल यह टास्क कौन जीतता है यह तो आपको आने वाले एपिसोड में भी दिखाई देगा लेकिन इतना जरूर कि लड़ाई झगड़े के बीच बिग बॉस के घर में थोड़ा शांति का माहौल जरूर हो गया है।
आपको बता दें, इस बार 'बिग बॉस' में पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इस बार 2 सिंगल और 4 जोड़ियों को नॉमिनेट हुई हैं। जबकि सिंगल में दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे को घरवालों ने नॉमिनेट किया हैं। वहीं जोड़ी की बात करें तो शिवाशीष-सौरभ, सबा-सोमी और रोशमी-कृति की जोड़ी नॉमिनेट हुई हैं।