'बिग बॉस' के घर में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कभी घर में खाना बनाने को लेकर बवाच मचता है तो कभी घर को साफ करने को लेकर के। 'बिग बॉस 12' में भी इन चीजों की शुरुआत हो चुकी है। 'बिग बॉस' में अभी तक कैप्टन का चुनाव नहीं हुआ है इस वजह से जिसको जो काम समझ में आता है वह वो कर लेता है। हालांकि घर के सभी लोगों के काम न करने को लेकर बवाल भी हो चुका है। इस बीच घर में कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर बिहार की एक कंटेस्टेंट को दूसरी कंटेस्टेंट ने ऐसी बात कह दी जिससे वह फूट फूट कर रोने लगीं।
बिग बॉस 12: दीपक के बाद अब इस बिहारी कंटेस्टेंट को घरवालों ने बनाया निशाना, मुद्दा वाशरूम से जुड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस सीजन 12' में सेलिब्रिटी के अलावा कॉमनर जोड़ियां भी आई है। ऐसी ही एक जोड़ी बिहार के दीपक ठाकुर और उर्वशी वानी की है। इन दोनों कंटेस्टेंट को मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। दीपक जहां अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं उर्वशी को भी घर के सभी लोग बेहद पसंद करते है। हालांकि दोनों एक दूसरे से बात करते हुए कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि इन लोगों के बीच कुछ चीजों को लेकर दोनों को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है।
दरअसल, उर्वशी वाशरूम एरिया में थी जहां पर जसलीन भी उनके साथ मौजूद थीं। तभी कृति आती हैं और वाशरूम का दरवाजा खोलते ही उर्वशी से कहती हैं कि क्या तुम वाशरूम गई थी? इस पर उर्वशी कहती हैं कि वह बाथरूम गई थीं बदबू आ रही है या नहीं उनको नहीं पता क्योंकि जुखाम की वजह से नाक बंद हो गई है। इसके बाद कृति वाशरूम में स्प्रे करती हैं और चली जाती हैं। इसके बाद उर्वशी जसलीन से कहती हैं कि इस तरह से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं है।
उर्वशी कहती हैं - 'बाथरूम है बदबू आ रही है तो इनके कहने का यह मतलब है कि मैं निकली हूं इस लिए बदबू आ रही है। हम छोटे शहर से आए हैं हर बार यही दिखाने का कोशिश करती हैं। उर्वशी वहां से चली जाती हैं और किचन एरिया में बोतल भरते वक्त रोने लगती हैं। दीपिका उनसे वहां पूछती हैैं लेकिन वह रोते रोते वहां से चली जाती हैं। उनके पीछे पीछे उर्वशी को रोता देख दीपिका कक्कड़ और निर्मल आ जाते हैं। वह दोनों को पूरी बात बताती हैं जिसके बाद दोनों उन्हें चुप कराते हैं।
उर्वशी कहती हैं - 'ऐसा घर में मेरे और दीपक दोनों के साथ हो रहा है। दीपक सबसे घुल मिलकर रहते हैं लेकिन पीठ पीछे लोग उन्हें नीचा दिखाते हैं।' तभी कृति वहां आ जाती हैं और सभी के समझाने के बाद वह उर्वशी से माफी मांगती हैं। आपको बता दें, घर के पहले नॉमिनेशन टास्क में दीपक और उर्वशी की जोड़ी सुरक्षित है। जबकि सिंगल में दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे को घरवालों ने नॉमिनेट किया हैं। जोड़ी की बात करें तो शिवाशीष-सौरभ, सबा-सोमी, अनूप- जसलीन और रोशमी-कृति की जोड़ी नॉमिनेट हुई है।