फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द कपिल शर्मा शो' में लगेगा म्यूजिक का तड़का, जब साथ आएंगे अनूप जलोटा, पंकज उधास और हरिहरन

Sat, 23 Jan 2021 08:35 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 23 Jan 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
Anup Jalota Hariharan Singh and Pankaj Udhas To Be Guest On The Kapil Sharma Show
हरिहरन, पंकज उधास, अनूप जलोटा - फोटो : Twitter

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा लोगों का मनोरंजन करने में कामयाब रहता है। इस शो में हर बार कोई ना कोई सेलिब्रिटी आता है और कपिल शर्मा उनके साथ जमकर मस्ती करते हैं। शो को दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है। अब शो में जल्द ही दिग्गज गायक अनूप जलोटा, पंकज उधास और हरिहरन आने वाले हैं।

Anup Jalota Hariharan Singh and Pankaj Udhas To Be Guest On The Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

हाल ही में सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में तीनों दिग्गज गायकों के साथ कपिल शर्मा खूब मस्ती कर रहे हैं। तो वहीं ये तीनों गायक शो में अपनी गायिकी का तड़का भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Anup Jalota Hariharan Singh and Pankaj Udhas To Be Guest On The Kapil Sharma Show
hariharan - फोटो : अमर उजाला

सोनी टीवी ने इसे ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'माहौल में होगा ढेर सारा म्यूजिक और ढेर सारी मस्ती और ढेर सारा मनोरंजन। जब आएंगे संगीत की दुनिया के कमाल कलाकार हरिहरन, अनूप जलोटा, और पंकज उधास। द कपिल शर्मा शो में इस शनिवार- रविवार रात 9.30 बजे।' इसके साथ ही वीडियो में अनूप जलोटा अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए भी नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anup Jalota Hariharan Singh and Pankaj Udhas To Be Guest On The Kapil Sharma Show
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भक्ति रस में सबको डुबाया - फोटो : अमर उजाला

इस प्रोमो वीडियो में अनूप जलोटा अपनी एंट्री के साथ ही 'सोलह बरस की बाली उमर को सलाम' गाना गाते हैं। इसके बाद अनूप और हरिहरन दोनों मिलकर 'चिंगारी कोई भड़के उसे कौन बुझाए' गाना भी गाते हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा इन तीनों से ही मजेदार सवाल भी करते हैं।

विज्ञापन
Anup Jalota Hariharan Singh and Pankaj Udhas To Be Guest On The Kapil Sharma Show
पंकज उधास

प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा, पंकज उधास से कहते हैं कि, 'पंकज सर आज तो आप ऐसे लग रहे है जैसे अपने रिसेप्शन से उठकर आ रहे हो सीधा।' कपिल की इस बात को सुनकर सभी लोग जमकर ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। फिर पंकज उनके इस सवाल के जवाब में कहते हैं, 'इस उम्र में मेरी दूसरी शादी करवा दो।' पंकज का जवाब सुनकर सभी लोग खूब हंसते हैं।

पढ़ें: अवैध निर्माण मामला: सोनू सूद ने खटखटाया उच्चतम न्यायालय का दरवाजा, उच्च न्यायालय के आदेश को दी चुनौती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed