फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paras Kalnawat: 'अनुपमा' में अब नजर नहीं आएंगे पारस कलनावत, मेकर्स ने रातों-रात कर दी ‘समर’ की शो से छुट्टी

Tue, 26 Jul 2022 11:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 26 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Anupamaa Fame Paras Kalnawat terminated from the show because he signed jhalak dikhhla jaa 10
पारस कलनावत, रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शो का एक मुख्य किरदार अब इसका हिस्सा नहीं रहा है। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है और शो में अनुपमा के बेटे समर का किरदार निभा रहे पारस कलनावत को निकाल दिया गया है। एक्टर का राइवल चैनल पर शुरू हो रहे एक शो को साइन करने के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।

Anupamaa Fame Paras Kalnawat terminated from the show because he signed jhalak dikhhla jaa 10
पारस कलनावत - फोटो : Instagram

दरअसल, पारस कलनावत 'झलक दिखला जा' के नए सीजन में नजर आने वाले हैं। ऐसे में प्रोडक्शन हाउस ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक बयान जारी किया कि डायरेक्टर कुट प्रोडक्शन द्वारा सीरियल ‘अनुपमा’ के लिए एक अभिनेता के रूप में पारस कलनावत का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट किया जाता है। निर्माता राजन शाही नेर पारस कलानावत के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने का फैसला लिया है।

Anupamaa Fame Paras Kalnawat terminated from the show because he signed jhalak dikhhla jaa 10
पारस कलनावत - फोटो : Instagram

इसके आगे लिखा गया है कि पारस अनुपमा में समर का किरदार निभा रहे थे। लेकिन उन्होंने बिना किसी सूचना के दूसरा शो साइन करके कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। हालांकि राजन शाही और उनका प्रोडक्शन हाउस एक्टर्स का हर तरह से सपोर्ट करते हैं और उनकी करियर की ग्रोथ को नहीं रोकते। इतना ही नहीं पारस ने भी इससे पहवे प्रोडक्शन हाउस की अनुमति लेते हुए दूसरे प्रोजेक्ट्स किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa Fame Paras Kalnawat terminated from the show because he signed jhalak dikhhla jaa 10
पारस कलनावत - फोटो : Instagram

राजन शाही का कहना है कि हम एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में अनुबंध का उल्लंघन नहीं करेंगे। हमने एक अभिनेता के रूप में उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। बता दें कि पारस शुरू से ही 'अनुपमा' शो का हिस्सा रहे हैं और उनके किरदार को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि अब शो से उनका किरदार खत्म हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed