{"_id":"62dff12a57d5641d470b314b","slug":"divyanka-tripathi-give-befitted-reply-to-trolls-on-her-pregnancy-and-fat-shaming-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Divyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी और मोटापे पर ट्रोल करने वालों पर फूटा दिव्यांका का गुस्सा, बोलीं- धिक्कार है","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Divyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी और मोटापे पर ट्रोल करने वालों पर फूटा दिव्यांका का गुस्सा, बोलीं- धिक्कार है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 26 Jul 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे के सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को उनके बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल किया गया और कहा जाने लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो साझा कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
2 of 4
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : insta
दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खुश होकर डांस करती नजर आ रही हैं। अपनी इस वीडियो के साथ दिव्यांका ने उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को भी लंबा सा पोस्ट लिखकर कराया जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, 'जिंदगी की धुन पर बिना रुके डांस कर रही हूं। कुछ कमेंट्स को पढ़कर लिखने पर मजबूर हो गई- मेरे पास सपाट पेट नहीं है, जैसा कि आदर्श महिला छवि को चित्रित किया गया है। इसके साथ एडजस्ट करो।'
3 of 4
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : insta
इसके आगे दिव्यांका ने लिखा, 'मुझे दोबारा मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं या मोटी हूं! मैंने पहले ही सोचा था कि मैं इस वीडियो को हटा देती हूं...लेकिन नहीं...मैं ऐसा नहीं करूंगी। आप जो चाहते हैं कि लोग एक निश्चित तरीके से दिखे, वो अपना माइंड सेट बदल लें। मैं मोटी भी नहीं हूं और कुछ लोग भद्दे कमेंट्स करते हैं। आप उन लोगों के साथ कितने कठोर होंगे, जिन्हें वास्तव में मोटापे की समस्या होगी। धिक्कार है उन बेवकूफों पर जो सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं हैं। पहले यह वीडियो आजादी से नाचने के बारे में था...लेकिन अब यह आजादी से जीने के बारे में है। मैंने उन लोगों को ब्लॉक कर दिया है, जो मानसिक रूप से बदसूरत हैं। अगर वे बुरे हैं, तो मैं शैतान हूं।'
दिव्यांका के इस कदम की उनके दोस्त और फैंस भी तारीफ कर रहे हैं। 'ये है मोहब्बतें में उनके ऑनस्क्रीन बेटी बनी रुहानिका धवन ने लिखा, 'आगे बढ़ो, तुम सुंदर और प्रेरक हो।' बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 9 जुलाई 2016 को शादी की थी। दोनों 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे और कई बार दिव्यांका के बढ़े वजन के चलते प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।