फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepesh Bhan: आखिरी पलों में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से हो गई दीपेश भान की मौत, दोस्त ने बताया पूरा वाकया

Tue, 26 Jul 2022 04:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Jul 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
Deepesh Bhan Friend Zain Khan Recall last minutes of actor when he Collapsed
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया

'भाबी जी घर पर हैं' फेम दीपेश भान अब इस दुनिया में नहीं है। 23 जुलाई को 41 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमवार को उनके लिए रखी गई प्रार्थना सभा में उनके साथ काम करने वाले कई कलाकार नजर आए। इसके अलावा इस प्रेयर मीट में टीवी की दुनिया के कई बड़े सितारे भी पहुंचे। इस दौरान एक्टर को याद कर कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

Deepesh Bhan Friend Zain Khan Recall last minutes of actor when he Collapsed
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
दीपेश के दोस्त ने किया खुलासा

प्रार्थना सभा में दीपेश के दोस्त जैन खान ने अभिनेता के अंतिम क्षणों के बारे में अहम खुलासा करते हुए मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 7 बजकर 20 मिनट के करीब वह मेरे पास आए और क्रिकेट खेलने के लिए कहने लगे। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। आमतौर पर वह शनिवार को क्रिकेट नहीं खेलते थे क्योंकि उन्हें शूटिंग के लिए जाना होता था। लेकिन उस दिन वह क्रिकेट खेलना चाहते थे क्योंकि उनकी शूटिंग देर से शुरू होने वाली थी।

Deepesh Bhan Friend Zain Khan Recall last minutes of actor when he Collapsed
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या हुआ था उस आखिरी पल में?

जैन उस दिन को याद करते हुए बताते हैं कि उस दिन मैं बैटिंग और वो बॉलिंग टीम में थे। एक ओवर बॉल डालने के बाद वह मेरे पास टोपी लेने आए और अचानक मेरे पैरों के पास गिर पड़े। उन्हें देखकर मुझे अहसास हुआ कि उनकी सांसे थम रही हैं। हम तुरंत उन्हें गाड़ी से अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepesh Bhan Friend Zain Khan Recall last minutes of actor when he Collapsed
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे की देखभाल करेंगे जैन

दीपेश का बच्चा अभी काफी छोटा है। उनके दोस्त जैन ने बताया कि वह उन्हें चाचा कहकर बुलाता है। जैन ने कहा कि दीपेश चाहते थे कि उनका बेटा गायक बने। उन्होंने बताया कि वह उनके बच्चे का ख्याल रखेंगे, साथ ही उन्होंने अपने दोस्त को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगाने की भी अपील की। बातचीत में जैन ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया कि अत्यधिक वर्कआउट की वजह से उनकी जान गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed