बॉलीवुड को लेकर लोग जितने एक्साइटेड रहते है, उतना ही क्रेज दर्शकों में टीवी सीरियल्स को लेकर रहता है। टीवी की दुनिया भले ही छोटे पर्दे के नाम से जानी जाती है, लेकिन इसका दायरा बहुत बड़ा होता है। टीवी पर काम करने वाला हर कलाकार घर-घर में पहचान रखता है। इनकी हर छोटी बात से दर्शक प्रभावित रहते हैं इसलिए रोज प्रसारित होने वाले इनके सीरियल को लोग बड़ी दिलचस्पी के साथ देखते हैं। लोग इन सीरियल्स की कहानी से इतना कनेक्ट हो जाते हैं कि वह किसी भी तरह इसके अगले एपिसोड की कहानी जानना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं सोमवार को भाग्य लक्ष्मी से लेकर अनुपमा और ये है चाहतें तक की कहानी में आज क्या नया मोड़ आने वाला है।
TV Serials Update: पाखी के सामने शर्त रखेगा वनराज..सई ने उठाया चौंकाने वाला कदम, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
स्टार प्लस के पसंदीदा सीरियल 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में जमकर धमाके होने वाले हैं। पाखी जहां अपनी मां के लाख समझाने के बाद भी कपाड़िया मेंशन से जाने का नाम नहीं ले रही है, वहीं वनराज अपनी बेटी के कपाड़िया हाउस में होने की वजह फिर से एक बार अनु को मान रहा है। ऐसे में वनराज कपाड़िया मेंशन पहुंचकर बहुत बड़ा ड्रामा करता है और पाखी को उसके साथ चलने के लिए कहता है। इसके बावजूद पाखी मना कर देती है। फिर कुछ ऐसा होता है कि पाखी को वहां से जाना ही पड़ता है, लेकिन वह अपनी मां को धमकी देकर जाती है।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। रुद्राक्ष को पता चलता है कि रूही उसके और सारांश के झगड़े की वजह से घर छोड़कर कहीं चली गई है। इस खबर को सुन रुद्र के पैरों तलें जमीन खिसक जाती है। जहां एक तरफ रूही घर छोड़ चुकी है, वहीं दूसरी तरफ पीहू प्रीशा को उसके साथ शिमला चलने के लिए मना लेती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि हर्षवर्धन और आनंद मिलकर अभिमन्यु के लिए बढ़िया से बढ़िया डॉक्टर ढूंढने की कोशिश करते हैं। वहीं अक्षरा भी अपना सारा समय अभिमन्यु को देती है और ऑडिशन के लिए नहीं जाती है। अभि को पता चलता है कि अक्षरा अपने करियर पर ध्यान नहीं दे रही तो वो बहुत गुस्सा होता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डॉक्टर बताता है कि अभि के हाथ के ठीक होने की उम्मीद बहुत कम हैं, लेकिन एक डॉक्टर है जो इस काम को कर सकता है। हालांकि उस डॉक्टर ने सर्जरी करना छोड़ दिया। अक्षरा परेशान होती है और उस डॉक्टर को ढूंढने का प्लान करती है।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में फिर पाखी और सई के बीच में तकरार देखने को मिलने वाली है। सई पाखी से एक पेपर पर साइन करने को कहती है, जिसपर लिखा है कि वह उसे और विराट को जन्म देने के बाद उनका बच्चा सौंप देगी। लेकिन भवानी बीच में आकर सई से वो पेपर छीन कर फाड़ने लगती है। पाखी सई की जिद्द देख कहती है कि वह तब इस पेपर पर साइन करेगी, जब सई भवानी मामी, अश्विनी मामी और घर के बाकी सभी सदस्यों से पेपर पर साइन ले लेगी।