फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: एक दिन के लिए भी मोटी रकम वसूलते हैं अनुपमा के कलाकार, रूपाली गांगुली को मिलती है सबसे ज्यादा फीस

Sat, 15 Jan 2022 02:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Anupamaa: From Rupali Ganguly to Arvind Vaidya, how much money entire cast of show earn every day
Anupamaa - फोटो : social media

टीवी शो 'अनुपमा' को पिछले साल लॉकडाउन के दौरान ऑनएयर किया गया था, इस शो की सबसे लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली यानी अनुपमा है। हालांकि इस सीरियल में अनुपमा के पति वनराज शाह, काव्या यानी मदालसा शर्मा और अनुपमा के बच्चों से लेकर 'बा' यानी अल्पना बुच और बापू जी यानी अरविंद वैद्य तक हर किरदार की भूमिका अहम दिखाई गई  है। शो के सभी कलाकारों ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस शो का हर एक  कलाकार एक एपिसोड के लिए कितने पैसे लेता है।



 

Anupamaa: From Rupali Ganguly to Arvind Vaidya, how much money entire cast of show earn every day
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपमा-रुपाली गांगुली
अगर बात करें रूपाली गांगुली की तो 'अनुपमा' शो का सबसे मुख्य किरदार वही हैं। अनुपमा के रुप में एक ऐसी औरत की कहानी दिखाई गई है जो सालों बाद घर से बाहर कदम रखती है और अपनी पहचान बनाने की हिम्मत जुटाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा के एक एपिसोड के लिए रुपाली गांगुली को 60,000 रुपये का भुगतान किया जाता है।

Anupamaa: From Rupali Ganguly to Arvind Vaidya, how much money entire cast of show earn every day
सुधांशु पांडे (वनराज) - फोटो : सोशल मीडिया

वनराज शाह- सुधांशु पांडे

शो में वनराज शाह ने अनुपमा के पति का किरदार निभाया है। इस शो में सुधांशु सबसे ज्यादा फीस लेने वाले दूसरे कलाकार हैं। अनुपमा शो के लिए सुघांश पांडे के प्रति  एपिसोड 50,000 रुपये मिलते हैं। शो में वनराज शाह का किरदार ग्रेशेड वाला दिखाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa: From Rupali Ganguly to Arvind Vaidya, how much money entire cast of show earn every day
अरविंद वैद्य - फोटो : insta

बापू जी-अरविंद वैद्य
अनुपमा में बापू जी (हसमुख शाह) यानी अरविंद वैद्य की भूमिका भी काफी अहम दिखाई गई है। टीवी इंडस्ट्री में अरविंद वैद्य एक दिग्गज अभिनेता हैं। इस शो में हसमुख शाह (बाबूजी) की भूमिका के लिए अरविंद वैद्य को प्रति दिन 25,000 रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन
Anupamaa: From Rupali Ganguly to Arvind Vaidya, how much money entire cast of show earn every day
अल्पना बुच (लीला, बा) - फोटो : इंस्टाग्राम

बा-अल्पना बुच
अनुपमा शो में अल्पना बुच ने हसमुख शाह की पत्नी और वनराज शाह की मां (लीला शाह) का किरदार निभाया है। दर्शक उन्हें 'बा' के नाम से जानते हैं। अल्पना बुच अनुपमा के एक एपिसोड के लिए 22,000 रुपये लेती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed