फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rupali Ganguly: सौतेली बेटी के आरोपों के बीच गरबा खेलती दिखीं 'अनुपमा', फैंस बोले- सेट पर रहता है अच्छा माहौल

Thu, 07 Nov 2024 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Nov 2024 12:30 PM IST
सार

Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने अभी तक अपनी सौतेली बेटी के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुपमा स्टार ने मेरी मां और मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।

विज्ञापन
Anupamaa Rupali Ganguly has not addressed her step daughter allegations Actress seen performing Garba on set
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly

टीवी शो 'अनुपमा' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसके मुख्य कलाकार रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना को दर्शक काफी पसंद करते हैं।  हाल ही में, रूपाली गांगुली अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में घिरी थीं, उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि, अभिनेत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब रूपाली फिर से अनुपमा की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हो गई हैं।

Anupamaa Rupali Ganguly has not addressed her step daughter allegations Actress seen performing Garba on set
रूपाली गांगुली और अश्विन वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly

सेट से वायरल हुआ वीडियो
सेट से बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रूपाली का खुशनुमा अंदाज दिखाया गया है। वह सेट पर अपने सह-कलाकारों के साथ मस्ती करती भी नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीपोस्ट किए गए एक वीडियो में रूपाली गरबा करती नजर आ रही हैं, जिसका कैप्शन है "प्यार, हंसी और सकारात्मकता हमेशा।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ℬഒ𓍼ꉂ𓂅 𝓐𝓷𝓾𝓳 ❤️ 𝓐𝓷𝓾  (FansPage) (@gaurav_rupali_love)


Anupamaa Rupali Ganguly has not addressed her step daughter allegations Actress seen performing Garba on set
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

सह-कलाकारों के साथ मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री
एक और वीडियो में वह अपने सह-कलाकार के साथ हुला हूपिंग करती नजर आ रही हैं, जिसके साथ कैप्शन है "प्यार और मुस्कुराहट से घिरा होना सौभाग्य की बात है।" फैंस भी अभिनेत्री की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa Rupali Ganguly has not addressed her step daughter allegations Actress seen performing Garba on set
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

लोगों का मिला ऐसा रिएक्शन
कई लोग रूपाली की इस पोस्ट को उनकी सौतेली बेटी को दिए जवाब के रूप में भी देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रूपाली ने इस वीडियो के जरिए सारे आरोपों का खंडन कर दिया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जरूर वह सारी खबरें गलत थीं। रूपाली काफी ज्यादा खुश भी लग रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'रूपाली का कौन सा साइड सही है। वो जो वीडियो में दिख रहा है है। या वो जो उनकी बेटी ने बताया था।'

विज्ञापन
Anupamaa Rupali Ganguly has not addressed her step daughter allegations Actress seen performing Garba on set
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

बेटी ने लगाए थे ऐसे आरोप
बता दें कि रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने 'अनुपमा' स्टार के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्हें 'मानसिक रूप से बीमार' और 'क्रूर दिल वाली' महिला कहा है।

Kiran Rao: किरण राव के साथ आमिर खान की प्रेम कहानी कैसे हुई शुरू-खत्म, जानें पूरी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed