फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: मेकर्स को मिल गया 'अनुपमा' का नया समर, पारस की जगह यह अभिनेता निभाएगा रूपाली के बेटे का किरदार

Wed, 27 Jul 2022 11:57 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 27 Jul 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
Anupamaa: Suvansh Dhar to replace paras kalnawat in star plus show starring rupali ganguly
रूपाली गांगुली, पारस कलनावत, सुवांश धर - फोटो : social media

स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो 'अनुपमा' के टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने के बावजूद इसका कोई न कोई सितारा शो को अलविदा कह रहा है। बीते दिन खबर आई थी कि 'अनुपमा' के मेकर्स ने रातों-रात शो के मुख्य कलाकारों में से एक पारस कलनावत को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसकी वजह पारस का राइवल चैनल पर शुरू होने वाले शो को साइन करना बना। इस शो के फैंस को जहां कल पारस कलनावत की शो से बाहर होने की खबर सुन झटका लगा था, वहां आज उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। पारस के बाहर जाते ही मेकर्स ने अनुपमा के लाडले बेटे समर के लिए एक नया चेहरा ढूंढ लिया है। आइए जानते हैं किस कलाकार को शो में रूपाली गांगुली के चहेते बेटे का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। 

Anupamaa: Suvansh Dhar to replace paras kalnawat in star plus show starring rupali ganguly
रूपाली गांगुली, पारस कलनावत, सुवांश धर - फोटो : social media

यह अभिनेता निभाएगा किरदार 
बीत दिन पारस कलनावत के शो से बाहर होने के बाद अब 'अनुपमा' के फैंस के दिलों में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर अब समर का किरदार कौन निभाने वाला है? कोई शो में पारस की जगह लेगा या फिर समर का किरदार भी मालविका और नंदिनी की तरह ही खत्म कर दिया जाएगा? तो इन सब सवालों के जवाब के रूप में एक रिपोर्ट सामने आ रही है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अनुपमा के लाडले बेटे के किरदार के लिए अब अभिनेता सुवांश धर को ऑफर दिया गया है। हालांकि, अभी तक उनके नाम पर मेकर्स का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अगर रिपोर्ट की मानें तो सुवांश के नाम पर मुहर लगना लगभग तय है।  

Anupamaa: Suvansh Dhar to replace paras kalnawat in star plus show starring rupali ganguly
सुवांश धर - फोटो : social media

दर्शकों के दिलों में जगह बनाना होगा मुश्किल 
'अनुपमा' में पारस कलनावत का काम जबरदस्त रहा है और वह इस शो के साथ शुरुआत से ही जुड़े हुए थे। उनके काम के कारण ही घर-घर में उनकी फैन फॉलोइंग है, जिसके कारण उनके किरदार में फिट हो पाना एक बहुत मुश्किल काम है। ऐसे में अगर सुवांश इस शो के लिए हामी भर देते हैं, तो उनके लिए दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाना बहुत ही चैलेंजिंग होने वाला है। आपको बता दें कि सुवांश इसे पहले टीवी सीरियल 'अपनापन: बदलते रिश्तों का बंधन' में अभिनय करते नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa: Suvansh Dhar to replace paras kalnawat in star plus show starring rupali ganguly
पारस कलनावत, रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

इसलिए शो से हटाए गए पारस
लंबे समय से 'अनुपमा' का हिस्सा बने रहने के बाद पारस ने अचानक से 'झलक दिखला जा' का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। बिना सूचना के दूसरा शो साइन करके पारस ने शो के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। ऐसे में प्रोडक्शन हाउस ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक बयान जारी किया कि डायरेक्टर कट प्रोडक्शन द्वारा सीरियल ‘अनुपमा’ के लिए एक अभिनेता के रूप में पारस कलनावत का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट किया जाता है। निर्माता राजन शाही ने पारस कलनावत के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने का फैसला लिया है।
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed