फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawandeep Rajan: 13 देशों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं पवनदीप राजन, दो रियलिटी शो के हैं विनर

Wed, 27 Jul 2022 08:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Jul 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
Pawandeep Rajan Know unknown facts About Indian Idol 12 Winner
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

पवनदीप राजन देश के सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो में से एक इंडियन आइडल के विनर रहे हैं। वह अपनी गायकी से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। पवनदीप का जन्म उत्तराखंड के चंपावत में हुआ था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी पवनदीप का संगीत के प्रति लगाव बचपन से ही था। उनके टैलेंट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गायकी के साथ वह कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंंट्स भी बजा लेते हैं। 

Pawandeep Rajan Know unknown facts About Indian Idol 12 Winner
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया
विरासत में मिला संगीत

पवनदीप को संगीत विरासत में मिला है। उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही उन्हें संगीत की तालीम दी। उनके दादा रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। उनके पिता कुमाऊं के मशहूर सिंगर हैं। वहीं, उनकी नानी भी लोक गायिका थीं। इसके अलावा उनकी बहन ज्योतिदीप भी एक सिंगर हैं। पवनदीप ने बहुत कम्र उम्र से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। इस हुनर को उनके पिता ने बचपन में ही पहचान लिया और आज वह पियानो से लेकर ढोलक, ड्रम, कीबोर्ड और गिटार जैसे कई म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट बड़े ही आसानी से बजा लेते हैं।

Pawandeep Rajan Know unknown facts About Indian Idol 12 Winner
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया
जीत चुके हैं दो रियलिटी शो

पवनदीप को अगर टैलेंट का खजाना कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। बेहतरीन आवाज के मालिक पवनदीप ने जिस किसी भी प्रतियोगिता में भाग लिया है उसमें वह हमेशा अव्वल ही आए हैं। साल 2015 में उन्होंने 'द वॉयस' नाम के रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। इस शो में न सिर्फ उन्होंने जजों का दिल जीता बल्कि इसके विनर भी बने। छह साल बाद वह देश के मशहूर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में भी नजर आए। इस शो में भी उन्होंने झंडे गाड़े और सभी को पीछे छोड़ पहले स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawandeep Rajan Know unknown facts About Indian Idol 12 Winner
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक कर चुके हैं हजारों शोज

पवनदीप विदेशों में कई लाइव परफॉर्मेंस दे चुके हैं। यंग एज में इतने सारे शोज करने के लिए उन्हें यूथ एम्बेसडर ऑफ उत्तराखंड के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 13 देशों और 14 राज्यों में 1200 से ज्यादा शोज कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed