ओटीटी पर वेब सीरीज ‘महारानी’ का दूसरा सीजन आने से पहले ही किस्मत की करवट से एक महिला के मुख्यमंत्री बन जाने की एक दिलचस्प कहानी छोटे परदे पर प्रसारित होना शुरू हो गई है। ये कहानी उस युवती की है जो बड़ी बड़ी प्रॉब्लम के छोटे-छोटे सॉल्यूशन्स देगी, हंसते खेलते राज्य को बना देगी रामराज्य। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली इस युवती का नाम है बिंदिया और धारावाहिक की कहानी के मुताबिक बिंदिया अपनी बुद्धि से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान उसी तरह कर सकती है जैसे उसने अपने घर के मुद्दों को हल किया है। धारावाहिक में बिंदिया का किरदार निभा रही हैं उभरती अदाकारा सोनल खिलवानी।
Bindiya Sarkar: यूपी की मुख्यमंत्री बनी ‘बिंदिया सरकार’, ‘महारानी’ से पहले देखिए छोटे परदे की ये दिलचस्प कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्री टू एयर चैनलों में अपना खास स्थान बना चुके दंगल टीवी पर सोमवार से एक नए शो ‘बिंदिया सरकार’ का प्रसारण शुरू हुआ है। यह शो बिंदिया के आकस्मिक मुख्यमंत्री बनने और इसके कारण उसकी जीवन में होने वाले परिवर्तनों की कहानी है। इस शो में सोनल खिलवानी निभा रही हैं बिंदिया का किरदार, साथ में ध्रुव भंडारी, अमित बहल और अभिलाष चौधरी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
धारावाहिक की कहानी के मुताबिक 'बिंदिया सरकार' उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की एक शांतचित्त, मजाकिया और लापरवाह लड़की बिंदिया की असाधारण जीवन को बयान करेगी। वह एक खुशमिजाज शख्सियत है जिसके जीवन में बहुत अधिक महत्वाकांक्षाएं नहीं हैं। बिंदिया बहुत बात करती है, बहुत मददगार है और उसके पास हर समस्या के लिए 'घरेलू नुस्खा' है। उसका एकमात्र सपना अपने 'सपनों का राजकुमार' से वह लखनऊ में मिलना है। लेकिन यह सपना एक कठोर वास्तविकता में तब बदल जाता है जब वह एक राज्य की मुख्यमंत्री बन जाती है।
धारावाहिक 'बिंदिया सरकार' बिंदिया को उसकी भूमिका में विकसित होते हुए दिखाता है। पहले तो वह अपनी शक्तियों की सीमाओं और विस्तार को समझने की कोशिश करती है और फिर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करने लगती है। धारावाहिक में अभय भारद्वाज का किरदार ध्रुव भंडारी निभा रहे हैं। वह मुख्यमंत्री का सुरक्षा प्रमुख है। मेहनती है और कर्तव्यपरायण है। अपने देश से प्यार करने वाला देशभक्त गुस्सैल भी है और अक्सर चिढ़ जाता है।
धारावाहिक 'बिंदिया सरकार' में अभिनेता अमित बहल का किरदार भी काफी दिलचस्प है। वह इस धारावाहिक में कांतिलाल भारद्वाज के रूप में दिख रहे हैं। कांतिलाल पेशे से एक ठेकेदार है और वह राजनीतिक संपर्कों को प्रबंधित करने में विश्वास रखता है। वह अपने सभी करीबी लोगों को अच्छे पदों पर स्थापित करता रहा है ताकि उसका काम सुचारू ढंग से हो सके। वह सभी महिलाओं की उपेक्षा करता है, चाहे वह उसकी पत्नी हो या घर की बहूएं। वह चाहता है की सभी महिलाएं अनपढ़, भयभीत रहें। उसके परिवार की महिलाएं कोई राय नहीं रखती और यदि रखती भी हैं, तो उनमें इसे उजागर करने का साहस नहीं है। वह परिवार में एक सत्तावादी है और उसके द्वारा ही आज तक सभी निर्णय लिए जाते रहे हैं।