फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa Upcoming Twist: वनराज की गंदी प्लानिंग देख भड़की अनुपमा, क्या खतरे में पड़ी 'मान' की शादी?

Mon, 25 Apr 2022 02:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 25 Apr 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
anupamaa upcoming twist vanraj to plot against MaAn anupamaa anuj kapadia rupali ganguly sudhanshu pandey
अनुपमा, वनराज - फोटो : social media

टीवी सीरियल 'अनुपमा' में वनराज शाह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसे अपनी एक्स वाइफ यानी अनुपमा का खुश रहना फूटी आंख नहीं भा रहा है। वह लगातार अनुपमा और अनुज के खिलाफ साजिशें कर, दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहा है। शो में चल रहे अनुज-अनुपमा की शादी के ट्रैक में वनराज शाह अब अलग ही चाल चलता हुआ नजर आएगा। रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा में इस समय 'मान' की सगाई की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। पिछले एपिसोड में अनुज ने अनुपमा को प्यारा-सा सरप्राइज दिया था, जिसे देख फैंस उनकी शादी के लिए और बेकरार हो गए हैं। लेकिन अनुपमा की जिंदगी में कुछ भी बिना ड्रामे के मुमकिन नहीं है। बता दें कि अनुज-अनुपमा की शादी से पहले शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाले हैं।

anupamaa upcoming twist vanraj to plot against MaAn anupamaa anuj kapadia rupali ganguly sudhanshu pandey
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media

बापूजी होंगे आग-बबूला
'मान' यानी अनुज-अनुपमा की सगाई से पहले वनराज शाह रंग बदलता हुआ नजर आएगा और एक बार फिर अनुपमा को अपनी ओर लाने की पूरी कोशिश करेगा। वह अनुपमा के पीछे-पीछे मंदिर पहुंच जाएगा और उसका माइंड मेकअप करने की पूरी कोशिश करेगा। जैसे ही इस बात का पता घरवालों को चलेगा, वैसे ही घर में हंगामा शुरू हो जाएगा। बापूजी का गुस्से में बुरा हाल हो जाएगा, जिसके बाद वह बा से कई सवाल करते दिखाई देंगे। लेकिन बा अपना अलग ही राग अलापती नजर आएंगी। इसके साथ ही मालविका और देविका भी अनुज को फोन कर पूछेंगी कि आखिरकार सगाई वाले दिन अनुपमा ने वनराज के साथ बाहर जाने का फैसला क्यों लिया?  

anupamaa upcoming twist vanraj to plot against MaAn anupamaa anuj kapadia rupali ganguly sudhanshu pandey
अनुपमा अपकमिंग एपिसोड - फोटो : social media

वनराज का चालाकी भरा रूप
वनराज अनुपमा को उनके पुराने दिन याद दिलाने की कोशिश करेगा, लेकिन अनुपमा को उसकी बात बिल्कुल नहीं भाएगी। वह वनराज को कहेगी कि अब इन सब बातों का कोई मतलब नहीं, वह दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जब वनराज को इन चीजों की अहमियत समझनी चाहिए थी, तब वनराज ने सिर्फ और सिर्फ अपने लिए ही सोचा। वनराज, अनुपमा के सामने अच्छा बनने की कोशिश करेगा, लेकिन अनुपमा साफ शब्दों में कह देगी कि उसे इतना नाटक करने की जरूरत नहीं है। इसके तुरंत बाद ही वह अपना असल रूप सामने लेकर आ जाएगा और कहेगा कि वह नहीं चाहता है कि उसकी और अनुज की शादी हो और दोनों को साथ देखकर उसे जलन होती है। अनुपमा, वनराज की बातों पर ध्यान न देकर वहां से चलती बनेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वनराज 'मान' की शादी को रोकने के लिए आगे क्या करेगा?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by rupali Ganguly fan page (@rupaliganguly_fc)

विज्ञापन
विज्ञापन
anupamaa upcoming twist vanraj to plot against MaAn anupamaa anuj kapadia rupali ganguly sudhanshu pandey
अनुपमा, अनुज का रोमांटिक मोमेंट - फोटो : social media

#MaAn का रोमांटिक मोमेंट
वनराज और अनुपमा की इस बहस को देख दर्शकों को डर लग गया था कि 'मान' की शादी खतरे में पड़ने वाली है। लेकिन आने वाले एपिसोड में अनुज और अनुपमा का एक रोमांटिक अंदाज सामने आने वाला है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है। इस वायरल वीडियो में अनुज, वनराज के सामने घुटनों पर बैठकर अनुपमा को प्रपोज करेगा, जिसे देख वनराज पूरी तरह जल-फुक जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed