फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actors: ‘राशी बेन’ ही नहीं इन कलाकारों ने भी शादी के बाद कहा टीवी को अलविदा, अब लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Mon, 25 Apr 2022 02:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 25 Apr 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
These Tv Actors Who Left Industry After Marriage Mohena Kumari Mihika Verma Anas Rashid
टीवी कलाकार जिन्होंने शादी के बाद छोड़ दी एक्टिंग - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन एक ऐसा माध्यम है जो किसी भी एक्टर को घर-घर तक पहचान दिला देता है। हर एक्टर का एक ही मकसद होता है कि वह अपनी एक अलग छाप लोगों के दिलों पर छोड़ दे और ऐसा करने में सक्षम भी हो जाते हैं, लेकिन कई बार इन्हें अपने परिवार और करियर के बीच से एक को चुनना पड़ता है। ऐसे कई टीवी कलाकार हैं, जो शादी के बाद अपने बढ़ते करियर के ग्राफ की परवाह किए बिना ही अपने परिवार के लिए एक्टिंग को छोड़ इस लाइमलाइट की दुनिया से दूर हो गए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी के बाद टीवी की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 

These Tv Actors Who Left Industry After Marriage Mohena Kumari Mihika Verma Anas Rashid
मोहिना कुमारी अपने पति सुयश के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना कुमारी
जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस से एक कंटेस्टेंट के तौर पर अपनी सफर की शुरुआत करने वाली रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने कई शोज में काम किया था। ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी थी। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज के बेटे सुयश से शादी की और अपने एक्टिंग के करियर को अलविदा कह दिया। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया है।

These Tv Actors Who Left Industry After Marriage Mohena Kumari Mihika Verma Anas Rashid
मिहिका वर्मा अपने पति और बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
मिहिका वर्मा
मिहिका वर्मा को टीवी शो ये हैं मोहब्बतें में इशिता की छोटी बहन के रूप में देखा गया था। 2016 में मिहिका ने एनआरआई से शादी की और उसके बाद अमेरिका शिफ्ट हो गईं। अब वह वहीं रहती हैं और एक बच्चे की मां हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These Tv Actors Who Left Industry After Marriage Mohena Kumari Mihika Verma Anas Rashid
सौम्या सेठ अपने एक्स हसबैंड और बच्चे से साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सौम्या सेठ
स्टार प्सल के शो नव्या में शहीर शेख के साथ दिखाई दीं सौम्या सेठ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह आखिरी बार चक्रवर्ती अशोक सम्राट में दिखाई दी थीं। 2017  में अरुण कपूर से शादी करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। हालांकि अब वह अपने पति से अलग रह हो चुकी हैं और अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं।

विज्ञापन
These Tv Actors Who Left Industry After Marriage Mohena Kumari Mihika Verma Anas Rashid
संग्राम सिंह अपनी पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

संग्राम सिंह
ये हैं मोहब्बतें में नायक की भूमिका में दिखाई दिए संग्राम सिंह ने चार साल पहले अमृतसर में गुरुकिरन से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया और अपनी पत्नी के साथ नॉर्वे में जाकर रहने लगे। कपल की दो साल की बेटी भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
TV Actors: रीवा की राजकुमारी ही नहीं इन टीवी कलाकारों ने भी कहा अपने एक्टिंग करियार को अलविदा, अब लाइमलािट से रहते हैं दूर
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed