बॉलीवुड स्टार्स के लिए फैंस दीवाने होते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों तक इंतजार करने के लिए भी तैयार रहते हैं लेकिन आज के समय में टीवी के सेलेब्स भी फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। कई ऐसे टीवी के अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और उन्हें फिल्मों में देखना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने किसी न किसी वजह से फिल्मों को रिजेक्ट किया है। आइए आपको उन कलाकारों के बारे में बताते हैं।
TV Stars Vs Bollywood: शाहीर शेख ही नहीं ये दिग्गज टीवी सितारे भी ठुकरा चुके हैं बॉलीवुड के ऑफर, यहां देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदा खान
अदा खान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया है। अदा को टीवी सीरियल ‘नागिन’ के लिए भी जाना जाता है। अदा को फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं। लेकिन अभिनेत्री ने तब ऑफर यह कहकर ठुकरा दिया था कि वह अभी फिल्मों के लिए तैयार नहीं हैं।
दृष्टि धामी
दृष्टि धामी को अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' का ऑफर मिला था। लेकिन अभिनेत्री ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। दृष्टि आखिरी बार वेब सीरीज 'द इम्पायर' में नजर आई थीं। वह 'मधुबाला', 'गीत', 'परदेस में है मेरा दिल' जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
शहीर शेख
शहीर शेख टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता हैं, जिनके पीछे फैंस दीवाने हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है लेकिन 'महाभारत' में अर्जुन बनकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल्स की शूटिंग के दौरान ही शहीर शेख को एक बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था, जो उन्होंने ठुकरा दिया।
दीपिका कक्कड़
इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर बहू दीपिका कक्कड़ भी शामिल हैं, जिन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं लेकिन फिल्मों में इंटीमेंट सीन्स की वजह से वह इन ऑफर्स को ठुकरा देती हैं।