{"_id":"61f3e171d0db1d252f10b73a","slug":"apology-shweta-tiwari-apologized-for-her-statement-about-god-said-my-statement-was-misinterpreted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माफीनामा: भगवान पर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी, कहा- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
माफीनामा: भगवान पर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी, कहा- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:58 PM IST
सार
टेलीविजन की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी इन दिनों भगवान को लेकर दिए अपने विवादित बयान के बाद से ही सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
टीवी कलाकार श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी इन दिनों भगवान को लेकर दिए अपने विवादित बयान के बाद से ही सुर्खियों में हैं। दरअसल अपनी एक वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में भगवान को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए सभी से माफी मांगी है। मामले में अपना पक्ष रखते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उनके इस बयान को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है।
अपने एक बयान में श्वेता ने कहा कि हाल ही में मेरे सहयोगी से जुड़े मेरे एक बयान का हवाला देते हुए उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसकी वजह से उसका अर्थ भी गलत निकाला जा रहा है। अभिनेत्री ने कहा कि अगर मेरे बयान पर ध्यान दिया जाए तो समझ आएगा कि मैंने भगवान शब्द का इस्तेमाल सौरभ राज जैन द्वारा निभाए गए भगवान के एक लोकप्रिय किरदार के तौर पर किया था।
2 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा कि लोग अक्सर किसी कलाकार का नाम उसके किरदार से जोड़कर देखते हैं। मैंने भी मीडिया से बातचीत करते हुए उसी उदाहरण का इस्तेमाल करते हुए अपनी बात कही थी। लेकिन यह वाकई दुखद है कि मेरे इस बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। मैं खुद भगवान में गहरी आस्था रखती हूं। ऐसे में एक भक्त होने के नाते मैं किसी भी तरह से जानबूझकर या अनजाने में ऐसी हरकत करूंगी, जिससे किसी की भी भावनाओं को चोट पहुंचे।
3 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram/shweta.tiwari
श्वेता तिवारी ने आगे कहा कि, मेरा यकीन मानिए मेरे शब्दों और मेरी हरकतों से किसी को भी आहत करने का मेरा कोई मकसद नहीं था। लेकिन अगर फिर भी मैंने अनजाने में कुछ लोगों को आहत किया हो तो मैं पूरी विनम्रता के साथ इसके लिए माफी मांगती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के भोपाल में अपनी एक वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान श्वेता तिवारी ने भगवान को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम में कहा था कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मजाकिया अंदाज में कही अभिनेत्री की इस बात से बवाल खड़ा हो गया, जिसके बाद मामले में उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
5 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram/shweta.tiwari
इन दिनों मनीष हरिशंकर की वेब सीरीज शोस्टॉपर्स की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है। इस सिलसिले में सीरीज में नजर आने वाले रोहित रॉय, कंवलजीत, सौरभ राज जैन और अभिनेत्री श्वेता तिवारी भोपाल में मौजूद हैं। इसी सीरीज से जुड़े एक प्रमोशन इवेंट में श्वेता तिवारी ने आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद मामले में बवाल शुरू हो गया। इतना ही नहीं अभिनेत्री के इस बयान पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी निंदा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।