सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

TRP Week 3: 'अनुपमा' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP तो 'तारक मेहता' को हुआ भारी नुकसान, देखें टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 28 Jan 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
TRP TOP 10 SHOWS Week 3 2022 anupama taarak mehta imlie kumkumbhagya
टीआरपी - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने ताजा टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन दस सीरियल के बारे में बताया गया है, जिन्होंने पिछले हफ्ते दर्शकों का दिल जीता है। पिछले कई हफ्ते की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' ने बाजी मारते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। 



अनुपमा
सीरियल ‘अनुपमा’ में इस वक्त काफी ट्विस्ट दिखाया जा रहा है। एक तरफ वनराज मालविका को अपने मतलब के लिए झूठे प्यार के जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ काव्या की वापसी भी हो चुकी है। ऐसे में दर्शकों को सीरियल में दिखाया जा रहा यह नया मोड़ काफी पसंद आ रहा है। शो की टीआरपी लगातार बढ़ रही है और अब यह 3.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन तक पहुंच गई है।

Trending Videos
TRP TOP 10 SHOWS Week 3 2022 anupama taarak mehta imlie kumkumbhagya
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ ने भी टॉप 2 में अपनी जगह बनाई है। शो को 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ड्रामा बीते एक हफ्ते से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP TOP 10 SHOWS Week 3 2022 anupama taarak mehta imlie kumkumbhagya
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल इस बार टीआरपी चार्ट में तीसरे नबंर पर है। सीरियल की कहानी में विराट अपनी तबाही की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। फैंस चाहते हैं कि विराट को जल्द से जल्द इस मुश्किल से बाहर आ जाना चाहिए। शो को 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

TRP TOP 10 SHOWS Week 3 2022 anupama taarak mehta imlie kumkumbhagya
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
अकबर काजी और शरगुन कौर स्टारर सीरियल ‘ये हैं चाहतें’ टीआरपी लिस्ट के टॉप चार में वापस लौट आया है। एकता कपूर के इस सीरियल ने अपनी रेटिंग में काफी सुधार किया है।

विज्ञापन
TRP TOP 10 SHOWS Week 3 2022 anupama taarak mehta imlie kumkumbhagya
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली
टॉप 5 सीरियल की लिस्ट में इमली पांचवे नंबर पर पहुंच गया है। पिछले कुछ हफ्तों से इस शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिल रही है। इमली को 2.8 इंप्रेशन मिले हैं। इमली’ की कहानी में एक ही ट्रैक को काफी समय से ऊपर-नीचे किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed