सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: बिग बॉस पर भड़कीं राखी सांवत, बोलीं- हर सीजन में इस्तेमाल कर लेते हो और...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 28 Jan 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant reaction on Bigg Boss treatment says every season They use me like a tissue
राखी सांवत - फोटो : social media

टेलीविजन इंडस्ट्री का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 अपने अंतिम पड़ाव में है। इस हफ्ते के अंत में शो को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। हाल ही में राखी सांवत शो से बाहर हो गई हैं, जिसके चलते वह काफी दुखी हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें राखी बिग बॉस पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। 

Trending Videos
Rakhi Sawant reaction on Bigg Boss treatment says every season They use me like a tissue
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस पर निकाला अपना गुस्सा
राखी ने अपने जिम सेशन के बाद एक इंटरव्यू में कहा कि, "मुझे बार-बार घर में बुलाकर आप मेरा टिशू की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं टिशू पेपर नहीं हूं, मैं जीती-जागती इंसान हूं। जब तक आपको मेरे एंटरटेनमेंट की जरूरत है तब तक आप मुझे यूज करेंगे और फिर निकाल देंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant reaction on Bigg Boss treatment says every season They use me like a tissue
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

संतरे से की खुद की तुलना
राखी ने आगे कहा ,"ये तो ऐसा हो गया कि जब तक संतरे में जूस है आप निचोड़ लेंगे फिर छिलका फेंक देंगे। मैं कोई संतरा या टिशू नहीं हूं। हर बार आप ऐसा नहीं कर सकते कि फिनाले में आप दूसरों को ले जाएंगे। आप जानते हैं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और यह भी जानते हैं कि मैं ट्रॉफी की हकदार भी थी। मैं जीतना डिसर्व करती थी।" 

Rakhi Sawant reaction on Bigg Boss treatment says every season They use me like a tissue
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

घर से बाहर आकर पति से मिलीं राखी 
बिग बॉस के घर से बेघर होते ही राखी सावंत अपने पति रितेश से मिलीं। दोनों ने साथ काफी टाइम स्पेंड किया है और बात-चीत भी की। दोनों साथ में डिनर करने भी गए थे। राखी ने शमिता शेट्टी की सेहत का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शमिता की हालत बहुत खराब है, जबसे तेजस्वी ने उनका पैर पकड़कर खींचा है तभी से उन्हें काफी दर्द हो रहा है। 

अब ये हैं ट्रॉफी के दावेदार
अब ट्रॉफी की होड़ में शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा , प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई हैं। बिग बॉस 15 का फिनाले 29-30 जनवरी को होने जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed