सब्सक्राइब करें

TV: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा की दोस्ती में करियर नहीं बना रोड़ा, बोले- हम दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 28 Jan 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek confesses that there was professional rivalry between him and Kapil Sharma
कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा - फोटो : सोनी टीवी

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा के 'कपिल शर्मा: आई अम नॉट डन येट' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। गौरतलब है कि यह कपिल का पहला नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल शो है। इस पोस्ट के कुछ दिनों बाद कपिल ने भी कृष्णा के नए शो 'ओएमजी: ये मेरा इंडिया' का ट्रेलर अपने अकाउंट से प्रमोट किया। कपिल और कृष्णा 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा हैं और इसे देखते हुए यह एक नॉर्मल बात लग सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा था जब ये दोनों एक-दूसरे को देखना भी नहीं पसंद करते थे। अपनी इस लड़ाई के बारे में कृष्णा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की है।

Trending Videos
Krushna Abhishek confesses that there was professional rivalry between him and Kapil Sharma
krushna abhishek - फोटो : facebook/krushna abhishek

इंटरव्यू में कृष्णा ने कही ये बात
कृष्णा ने उनके और कपिल के बीच हुए बदलावों के बारे में हंसते हुए कहा, "भगवान ने सब बदल दिया।" कृष्णा ने यह माना कि एक समय वह और कपिल वास्तव में प्रतिद्वंद्वी थे। लेकिन वे दोनों हमेशा सिर्फ पेशेवर प्रतियोगी रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारे बीच कभी कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं थी। मुझे लगता है कि कपिल सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। वह पंजाब से आए थे, उनका इस इंडस्ट्री से कोई वास्ता नहीं था। उन्होंने अपने दम पर एक पहचान बनाई है। उन्होंने खुद को बार-बार साबित किया है और हमें उनके जज्बे को सलाम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वह भारत में सबसे तेज-तर्रार व्यक्ति हैं और मैं वास्तव में उनका सम्मान करता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Krushna Abhishek confesses that there was professional rivalry between him and Kapil Sharma
कृष्णा अभिषेक - फोटो : Social Media

कृष्णा ने कहा कि यह सब इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने कई सालों तक साथ काम किया है। द कपिल शर्मा शो एक बहुत ही अलग प्रोजेक्ट था क्योंकि कपिल ने पहले इसमें सिर्फ जोक्स पर ध्यान केंद्रित किया था, लेकिन इस बार वह मशहूर हस्तियों का साक्षात्कार कर रहे थे। कृष्णा ने कपिल की तारीफ करते हुए कहा, "जब मैं उनसे जुड़ा और मैंने उन्हें लाइव परफॉर्मेंस देते हुए देखा तो मेरे होश उड़ गए थे। वह शानदार काम कर रहे हैं।"

Krushna Abhishek confesses that there was professional rivalry between him and Kapil Sharma
कपिल शर्मा , कृष्णा अभिषेक - फोटो : social media

नहीं पड़ा कभी दोस्ती पर फर्क
अभिनेता ने आगे बात करते हुए कहा,"कपिल लंबे समय बाद वापसी कर रहे थे और ऐसे में उनके पास काम करने के लिए ज्यादा लोग नहीं थे। मुझे उनके दोस्त के रूप में उस समय लगा कि मुझे उनके साथ खड़ा होना चाहिए। हमें प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाया गया था लेकिन इससे हमारी दोस्ती पर इसका कभी कोई असर नहीं पड़ा। मुझे आज भी याद है जब मेरे पिता की मृत्यु हुई तो उन्होंने मुझे सबसे पहले फोन किया था। हम दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। दोस्ती हमेशा मजबूती देती है और यही वजह है कि हम अभी भी एक साथ हैं। हमें शो में आए लगभग चार साल हो गए हैं।"

विज्ञापन
Krushna Abhishek confesses that there was professional rivalry between him and Kapil Sharma
कपिल शर्मा शो की टीम - फोटो : social media

सब एक-दूसरे के लिए होते हैं खुश
हम सब लोग, चाहे वो मैं और कपिल हो या फिर भारती सिंह, कीकू शारदा, सुदेश लाहिड़ी, सुमोना चक्रवर्ती हम सभी एक-दूसरे के लिए हमेशा खुश होते हैं। ये कहते हुए कृष्णा ने कहा, "हम सभी शो की बेहतरी के लिए काम करते हैं। अगर वह सुपरहिट हो गया तो हम भी सफल होंगे। हम सब अगर व्यक्तिगत फुटेज को लेकर झगड़ा करना शुरू कर देते हैं या कौन अधिक लाइनें प्राप्त कर रहा है इसपर सोचेंगे, तो शो की टीआरपी गिर जाएगी और यह हम सभी का करियर भी खत्म कर देगा।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed